भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी:चित्तौड़गढ़ में 60 वार्डों में 60 नाम घोषित; जानिए- आपके वार्ड में किसे मिला टिकट

भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी:चित्तौड़गढ़ में 60 वार्डों में 60 नाम घोषित; जानिए- आपके वार्ड में किसे मिला टिकट

नगर परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी 60 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इस बार कई नए चेहरों पर भरोसा जताया है, वहीं कई पुराने कार्यकर्ताओं को भी दोबारा मौका दिया गया है। दूसरी तरफ ऐसे कई दावेदार भी रहे, जो लंबे समय से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन अंतिम सूची में जगह नहीं बना सके। पहले पढ़िए- पूरी लिस्ट भाजपा के वार्डवार अधिकृत प्रत्याशी – वार्ड 1: मनोज सुहालका – वार्ड 2: घनश्याम मेनारिया – वार्ड 3: विपुल सिंह राणावत – वार्ड 4: दिलीप सिंह – वार्ड 5: दिनेश गवारिया – वार्ड 6: देवी लाल सालवी – वार्ड 7: पूजा खटीक – वार्ड 8: मनभंवर देवी – वार्ड 9: रविन्द्रा लढ्ढा – वार्ड 10: सविता जाजू – वार्ड 11: भोलाराम प्रजापत – वार्ड 12: हरिश ईनाणी – वार्ड 13: छोटू सिंह शेखावत – वार्ड 14: शांति लाल जाट – वार्ड 15: अनिल ईनाणी – वार्ड 16: अशोक सोनी – वार्ड 17: सुरेश चन्द्र झंवर – वार्ड 18: जीवन कोदली – वार्ड 19: कुसुम बैरवा – वार्ड 20: कपिल मलानी – वार्ड 21: शाहिन बी – वार्ड 22: जगदीप सिंह सलुजा – वार्ड 23: राजू सालवी – वार्ड 24: कुसुम मेनारिया – वार्ड 25: शैलेन्द्र झंवर – वार्ड 26: रमा शर्मा – वार्ड 27: सुमन बैरागी – वार्ड 28: विपिन सिंह – वार्ड 29: राजेन्द्र जांगीड़ – वार्ड 30: मुन्ना लाल – वार्ड 31: सुदर्शन रामपुरिया – वार्ड 32: मनसा देवी मीणा – वार्ड 33: सुन्दर बाई – वार्ड 34: रमेश मीणा (पिन्टू) – वार्ड 35: अविनाश शर्मा – वार्ड 36: लोकेश सेठिया – वार्ड 37: बालमुकुन्द छीपा – वार्ड 38: रेखा शर्मा – वार्ड 39: प्रदीप काबरा – वार्ड 40: रानु तेली – वार्ड 41: जाकीर हुसैन कुरेशी – वार्ड 42: ओमप्रकाश शर्मा – वार्ड 43: रेखा शर्मा – वार्ड 44: प्रिया गौड़ – वार्ड 45: रतन लाल तडबा – वार्ड 46: पिंकी खटीक – वार्ड 47: शांति लाल मोदी (पिन्टू) – वार्ड 48: लक्ष्मी नारायण सोनी – वार्ड 49: प्रतिभा नाहटा – वार्ड 50: राजेश लोठ – वार्ड 51: मीना वाघेला – वार्ड 52: मो. इब्राहिम मन्सुरी – वार्ड 53: निकिता सेनी – वार्ड 54: सीताराम माली – वार्ड 55: देवराज कीर – वार्ड 56: फूली बाई – वार्ड 57: बालकिशन भोई – वार्ड 58: निमा बंजारा – वार्ड 59: पुरन सिंह राणा – वार्ड 60: सुरेन्द्र सिंह (गोपाल राजोरा)
कुछ वार्डों के टिकट सबसे ज्यादा चर्चा में रहे टिकट घोषित होने के साथ ही भाजपा प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। पार्टी की ओर से जिला संयोजक सुशील कुमार शर्मा ने जिला निर्वाचन अधिकारी को अधिकृत सिंबल सौंपा। भाजपा की सूची में सबसे ज्यादा चर्चा वार्ड 11, 12, 13, 14, 15, 17, 22, 25, 28, 31, 35, 53 और 59 को लेकर रही। इन वार्डों में कई मजबूत दावेदार टिकट की दौड़ में थे, इसलिए अंतिम सूची पर सभी की नजर थी। पार्टी ने इन सीटों पर भोलाराम प्रजापत, हरिश ईनाणी, छोटू सिंह शेखावत, शांति लाल जाट, अनिल ईनाणी, सुरेश चन्द्र झंवर, जगदीप सिंह सलुजा, शैलेन्द्र झंवर, विपिन सिंह, सुदर्शन रामपुरिया, अविनाश शर्मा, निकिता सैनी और पुरन सिंह राणा को उम्मीदवार बनाया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *