धौलपुर में आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन के अंतिम दिन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने धौलपुर नगर परिषद के लिए अपने 31 वार्ड प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। धौलपुर नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं। जारी की गई इस सूची में आधे से अधिक वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिससे चुनावी मुकाबला और रोचक होने की उम्मीद है। बसपा की सूची के अनुसार वार्ड 2 से धरम वीर शर्मा, वार्ड 6 से होरीलाल प्रजापति, वार्ड 10 से मनोहर, वार्ड 12 से राजेंद्र शर्मा, वार्ड 13 से राघवेंद्र सिंह, वार्ड 14 से सतवीर सरदार, वार्ड 15 से निशा शर्मा, वार्ड 16 से निजाम, वार्ड 18 से निशा जादौन, वार्ड 21 से मुन्नी, वार्ड 22 से कमल सिंह निषाद, वार्ड 24 से शहीद खान, वार्ड 29 से नरेश वाल्मीकि, वार्ड 30 से सोनू गुर्जर, वार्ड 31 से अचल अग्रवाल, वार्ड 33 से सुधीर माहौर, वार्ड 34 से सुभाष चंद, वार्ड 37 से जसोदा देवी, वार्ड 40 से राघवेंद्र गहलोत, वार्ड 41 से बिलाल खान, वार्ड 42 से शवाना खान, वार्ड 44 से सुनील माहौर, वार्ड 48 से नवभूषण जाटव, वार्ड 50 से लवली बानो, वार्ड 51 से कृतिका यादव, वार्ड 54 से उमा बघेल, वार्ड 55 से फोजिया खान, वार्ड 56 से मनीष राजपूत, वार्ड 57 से राकेश यादव, वार्ड 58 से सलमान खान और वार्ड 59 से रशीद खान को प्रत्याशी बनाया गया है।

