भागलपुर में मॉल के स्टॉक रूम में लगी आग:6 हजार कपड़े जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका; फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे में पाया काबू

भागलपुर में मॉल के स्टॉक रूम में लगी आग:6 हजार कपड़े जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका; फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे में पाया काबू

भागलपुर में टेक्नो स्पोर्ट मॉल के स्टॉक रूम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। चंद मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें इतनी तेज थी कि मॉल के सामने लगे कांच भी टूट गए। आगजनी में करीब 6 हजार कपड़े जल गए। मॉल में कुल 13 हजार कपड़े स्टॉक में रखे होने की जानकारी सामने आई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मैनेजर राजेश कुमार झा के अनुसार, सुबह सब कुछ सामान्य था। इसके बाद करीब 10:40 बजे स्टाफ ने स्टॉक रूम में अचानक आग की लपटें देखी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। करीब 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सुबह 11:40 बजे अग्निशमन पदाधिकारी को मिली सूचना जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमन राज के अनुसार, उन्हें सुबह करीब 11:40 बजे आग लगने की सूचना फोन पर मिली। इसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मॉल के स्टॉक रूम में आग किन परिस्थितियों में लगी। भागलपुर में टेक्नो स्पोर्ट मॉल के स्टॉक रूम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। चंद मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें इतनी तेज थी कि मॉल के सामने लगे कांच भी टूट गए। आगजनी में करीब 6 हजार कपड़े जल गए। मॉल में कुल 13 हजार कपड़े स्टॉक में रखे होने की जानकारी सामने आई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मैनेजर राजेश कुमार झा के अनुसार, सुबह सब कुछ सामान्य था। इसके बाद करीब 10:40 बजे स्टाफ ने स्टॉक रूम में अचानक आग की लपटें देखी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। करीब 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सुबह 11:40 बजे अग्निशमन पदाधिकारी को मिली सूचना जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमन राज के अनुसार, उन्हें सुबह करीब 11:40 बजे आग लगने की सूचना फोन पर मिली। इसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मॉल के स्टॉक रूम में आग किन परिस्थितियों में लगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *