भागलपुर में अपराधियों ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने भाजपा नेता के सिर के पास गोली मारी है, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद पुलिस भाजपा नेता की बॉडी को लेकर मायागंज अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि काली पूजा के चंदे के विवाद में ये मर्डर हुआ है। वारदात बरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज इलाके में हुई। घटना की सूचना के बाद मृतक की बेटी मायागंज अस्पताल पहुंची। पिता के शव को पकड़कर फूट-फूट कर रोने लगी। बेटी ने कहा- पापा उठ जाओ…प्लीज पापा उठ जाओ। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के विधायक रोहित पांडे भी मौके पर पहुंचे हैं। सूचना के बाद SDPO सिटी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हुए हैं। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम… बीजेपी मंडल अध्यक्ष के भांजे पर गोली मारने का आरोप मृतक के भाई अरविंद ने बताया कि वार्ड पार्षद शशि मोदी का भांजा किशन कुमार और उसका एक साथी बाइक पर सवार होकर आए। इसी दौरान मार्केट जा रहे मेरे भाई को पीछे से एक गोली मारी, जो उनकी कनपटी पर लगी। गोली लगने के बाद मेरे भाई सड़क पर अचेत होकर गिर गए। बाइक से आए अपराधी वहां से भाग निकले। घटना के दौरान पीछे से मैं भी बाजार जा रहा था। फायरिंग के बाद मैंने स्थानीय लोगों की मदद से भाई को मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेरे भाई साल 2025 से मंडल अध्यक्ष के रूप में भाजपा के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले शशि मोदी मंडल अध्यक्ष था। मायागंज अस्पताल पहुंचे बीजेपी विधायक भाजपा नेता की हत्या की खबर मिलते ही भारी संख्या में भाजपा और NDA के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। कुतुबगंज स्थित आवास पर भी भीड़ जुट गई। उमा भूषण तांती 6 भाइयों में सबसे बड़े थे। घटना की जानकारी मिलते ही भागलपुर के भाजपा विधायक रोहित पांडेय तत्काल मायागंज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने अस्पताल परिसर में ही पुलिस अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली। इसके साथ ही जल्द से जल्द एक्शन लेने को कहा। खबर लगातार अपडेट की जा रही है… भागलपुर में अपराधियों ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने भाजपा नेता के सिर के पास गोली मारी है, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद पुलिस भाजपा नेता की बॉडी को लेकर मायागंज अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि काली पूजा के चंदे के विवाद में ये मर्डर हुआ है। वारदात बरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज इलाके में हुई। घटना की सूचना के बाद मृतक की बेटी मायागंज अस्पताल पहुंची। पिता के शव को पकड़कर फूट-फूट कर रोने लगी। बेटी ने कहा- पापा उठ जाओ…प्लीज पापा उठ जाओ। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के विधायक रोहित पांडे भी मौके पर पहुंचे हैं। सूचना के बाद SDPO सिटी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हुए हैं। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम… बीजेपी मंडल अध्यक्ष के भांजे पर गोली मारने का आरोप मृतक के भाई अरविंद ने बताया कि वार्ड पार्षद शशि मोदी का भांजा किशन कुमार और उसका एक साथी बाइक पर सवार होकर आए। इसी दौरान मार्केट जा रहे मेरे भाई को पीछे से एक गोली मारी, जो उनकी कनपटी पर लगी। गोली लगने के बाद मेरे भाई सड़क पर अचेत होकर गिर गए। बाइक से आए अपराधी वहां से भाग निकले। घटना के दौरान पीछे से मैं भी बाजार जा रहा था। फायरिंग के बाद मैंने स्थानीय लोगों की मदद से भाई को मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेरे भाई साल 2025 से मंडल अध्यक्ष के रूप में भाजपा के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले शशि मोदी मंडल अध्यक्ष था। मायागंज अस्पताल पहुंचे बीजेपी विधायक भाजपा नेता की हत्या की खबर मिलते ही भारी संख्या में भाजपा और NDA के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। कुतुबगंज स्थित आवास पर भी भीड़ जुट गई। उमा भूषण तांती 6 भाइयों में सबसे बड़े थे। घटना की जानकारी मिलते ही भागलपुर के भाजपा विधायक रोहित पांडेय तत्काल मायागंज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने अस्पताल परिसर में ही पुलिस अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली। इसके साथ ही जल्द से जल्द एक्शन लेने को कहा। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

