हरियाणा में रात में बढ़ी ठंडक, दिन में हल्की गर्माहट:प्रदेश के 8 शहरों में न्यूनतम पारा 16°C से नीचे; नारनौल सबसे ठंडा

हरियाणा में रात में बढ़ी ठंडक, दिन में हल्की गर्माहट:प्रदेश के 8 शहरों में न्यूनतम पारा 16°C से नीचे; नारनौल सबसे ठंडा

हरियाणा में पहाड़ों से मैदानों की ओर आ रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के औसतन न्यूनतम तापमान में -0.2°C की हल्की गिरावट आई है, जो सामान्य के आसपास बनी हुई है। वहीं, औसतन अधिकतम तापमान में 0.5°C की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश के मुख्य 9 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 16°C से नीचे दर्ज किया गया है। इसमें नारनौल 14.0°C के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं भिवानी में 15.0°C, पंचकूला 15.1°C, करनाल 15.4°C, अंबाला 15.6°C, गुरुग्राम 15.6°C, करनाल 15.8°C, कैथल और यमुनानगर में 15.9°C तापमान दर्ज किया गया वहीं फतेहाबाद में पारा ठीक 16.0°C दर्ज हुआ है। दिन में हिसार सबसे गर्म, नारनौल में दिन-रात दोनों ठंडे ओवरऑल हरियाणा के तापमान की बात करें तो दिन का सबसे अधिक तापमान हिसार में 32.1°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। सबसे कम अधिकतम तापमान रोहतक में दिन का पारा सबसे कम 26.9°C रहा। यहां करीब 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। बता दें कि दिन में खिली धूप के कारण अधिकतम तापमान में औसतन 0.5°C का उछाल देखा गया। एक्सपर्ट बोले-सुबह-शाम ठंड और बढ़ेगी HAU हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में पिछले दिनों हुई बारिश से नमी बनी हुई है। इससे अल सुबह खुले स्थानों पर हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। नमी बढ़ने से सुबह और शाम हल्की ठंड रहेगी, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। रबी फसलों की बुवाई शुरू करें किसान मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों को रबी फसलों की बुवाई शुरू करने को कहा है। सरसों के लिए पर्याप्त नमी होने पर RH 30, RH 0749 जैसी किस्मों की बीजाई करें। बीजों का 2 ग्राम कार्बेंडाजिम प्रति किग्रा से उपचार जरूर करें। चने की C 235, HC 5 किस्मों और चारे में जई व बरसीम की बीजाई शुरू करें। धान की कटाई से 2 हफ्ते पहले सिंचाई बंद कर दें। पराली बिल्कुल न जलाएं। ओस सूखने के बाद ही कपास की चुगाई करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *