बहन को छेड़ने से रोका तो युवक पर किया हमला:भिवानी में अधमरा छोड़कर आरोपी युवक फरार, राड से किया हमला

बहन को छेड़ने से रोका तो युवक पर किया हमला:भिवानी में अधमरा छोड़कर आरोपी युवक फरार, राड से किया हमला

भिवानी में अपनी बहन से छेड़छाड़ करने से रोकने व आरोपी से बातचीत करने गए युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवकों ने राड से हमला किया और पीड़ित को अधमरा समझकर वहां से धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इधर, पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी शहर निवासी एक युवक ने जैन चौक पुलिस चौकी में शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह रात करीब 8 बजे अपने दोस्त के साथ हनुमान गेट पर एक युवक के साथ बातचीत के लिए गया था। उक्त आरोपी युवक उसकी बहन से आते-जाते समय छेड़छाड़ करता था। इस बात को लेकर आरोपी युवक से बातचीत करने के लिए गए तो वहां पर 6-7 लड़के मौजूद थे। जब आरोपी युवक से बातचीत करने लगे तो आपसी कहासुनी हो गई। उसका रास्ता रोककर पीछे से आरोपी युवक ने व उसके साथियों ने लोहे के राड से हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने के कारण उसने बचने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने लोहे की राड से इतना मारा कि वह बेसुध हो गया। साथ ही धमकी दी कि आगे से मिले तो जान से मार देंगे। उसे अधमरा छोड़कर भाग गए। जिसके बाद उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इधर मामले की सूचना मिलते के बाद पुलिस टीम भी अस्पताल में पहुंची। जिसने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *