भागलपुर में ब्राउन शुगर के 3 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 14.32 ग्राम ब्राउन शुगर, 2 मोबाइल और 2350 रुपए नगद बरामद किए हैं। सिटी एसपी अतुलेश झा ने बताया कि सबौर पुलिस को सूचना मिली थी कुरपल चौक के पास मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री हो रही है। छापेमारी की गई तो पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने पछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 11.22 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इसके बाद उससे पूछताछ की गई। पूछताछ-तलाशी के क्रम में पुलिस ने उसके 2 अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया। तीनों के पास से कुल 14.32 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुए। इनकी हुई गिरफ्तारी SP ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अमडार निवासी जगधर यादव का बेटा ज्योतिष कुमार, अमडार निवासी मो. सिराज का बेटा मो. ललू और अमडार निवासी विश्वनाथ मंडल का बेटा धर्मेंद्र कुमार शामिल है। पुलिस ने इनके पास से ब्राउन शुगर के अलावा 2 मोबाइल और 2350 रुपए नगद भी बरामद किए हैं।
खेप कहां से लाई पता लगा रही पुलिस सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि ब्राउन शुगर कहां से लाया गया था। अवैध धंधा में इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। SP ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का विशेष जोर युवाओं को नशे से दूर रखने और मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री करने वाले लोगों पर शिकंजा कसने पर है।
…… भागलपुर में ब्राउन शुगर के 3 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 14.32 ग्राम ब्राउन शुगर, 2 मोबाइल और 2350 रुपए नगद बरामद किए हैं। सिटी एसपी अतुलेश झा ने बताया कि सबौर पुलिस को सूचना मिली थी कुरपल चौक के पास मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री हो रही है। छापेमारी की गई तो पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने पछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 11.22 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इसके बाद उससे पूछताछ की गई। पूछताछ-तलाशी के क्रम में पुलिस ने उसके 2 अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया। तीनों के पास से कुल 14.32 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुए। इनकी हुई गिरफ्तारी SP ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अमडार निवासी जगधर यादव का बेटा ज्योतिष कुमार, अमडार निवासी मो. सिराज का बेटा मो. ललू और अमडार निवासी विश्वनाथ मंडल का बेटा धर्मेंद्र कुमार शामिल है। पुलिस ने इनके पास से ब्राउन शुगर के अलावा 2 मोबाइल और 2350 रुपए नगद भी बरामद किए हैं।

……