प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, लाभुकों को मिली आवास की चाबी:शेखपुरा में DM ने सौंपे स्वीकृति पत्र, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े CM

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, लाभुकों को मिली आवास की चाबी:शेखपुरा में DM ने सौंपे स्वीकृति पत्र, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े CM

शेखपुरा में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पांच लाभार्थियों को उनके नवनिर्मित आवासों की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई, जिससे उनका गृह-प्रवेश संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम राज्यस्तरीय आयोजन का हिस्सा था, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री श्रवण कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। देखें, मौके से आई तस्वीरें… पांच लाभार्थियों को आवास की चाबी शेखपुरा जिले में जिन पांच लाभार्थियों को आवास की चाबी मिली, उनमें मीणा देवी (मदारी), पुष्पलता सिन्हा (देवले), मुकेश मिश्रा (कारे), सीमा देवी (चितौरा) और ईशा भारती (गवय) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, पांच नए चयनित लाभार्थियों – पारस ठाकुर (कारे), लिल्कू पंडित (मेहूस), वीरमणि कुमार (कोसुंभा), फुलिया देवी और शैला देवी (दोनों कुसुंभा) – को आवास निर्माण कार्य शुरू करने के लिए औपचारिक स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। डीएम ने चाबी और स्वीकृति पत्र बांटे जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने सभी लाभार्थियों को चाबी और स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर लाभार्थियों को आवास निर्माण के तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं के साथ-साथ मनरेगा मजदूरी और स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण जैसी अन्य योजनाओं के अभिसरण के बारे में भी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त राकेश कुमार, डीआरडीए डायरेक्टर प्रशांत कुमार, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी और बड़ी संख्या में योजना के लाभार्थी उपस्थित थे। शेखपुरा में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पांच लाभार्थियों को उनके नवनिर्मित आवासों की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई, जिससे उनका गृह-प्रवेश संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम राज्यस्तरीय आयोजन का हिस्सा था, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री श्रवण कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। देखें, मौके से आई तस्वीरें… पांच लाभार्थियों को आवास की चाबी शेखपुरा जिले में जिन पांच लाभार्थियों को आवास की चाबी मिली, उनमें मीणा देवी (मदारी), पुष्पलता सिन्हा (देवले), मुकेश मिश्रा (कारे), सीमा देवी (चितौरा) और ईशा भारती (गवय) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, पांच नए चयनित लाभार्थियों – पारस ठाकुर (कारे), लिल्कू पंडित (मेहूस), वीरमणि कुमार (कोसुंभा), फुलिया देवी और शैला देवी (दोनों कुसुंभा) – को आवास निर्माण कार्य शुरू करने के लिए औपचारिक स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। डीएम ने चाबी और स्वीकृति पत्र बांटे जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने सभी लाभार्थियों को चाबी और स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर लाभार्थियों को आवास निर्माण के तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं के साथ-साथ मनरेगा मजदूरी और स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण जैसी अन्य योजनाओं के अभिसरण के बारे में भी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त राकेश कुमार, डीआरडीए डायरेक्टर प्रशांत कुमार, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी और बड़ी संख्या में योजना के लाभार्थी उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *