‘23 जनवरी को मेरे साथ गैंगरेप हुआ था, लेकिन 8 महीने तक चुप रही। आरोपियों ने धमकी दी थी कि किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। परिवार की चिंता में मैंने किसी को कुछ नहीं बताया। मैं आगे भी किसी को बताने की हिम्मत नहीं कर पा रही थी। 8 सितंबर को किसी ने मेरी मां के मोबाइल पर दुष्कर्म का वीडियो भेज दिया। इसके बाद परिवार के लोगों को घटना की जानकारी मिली। मैंने मां से सॉरी बोला है। मैं बहुत डर गई थी। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मेरा दोस्त विजय और उसका दोस्त राहुल कुमार सहनी है। मैंने विजय पर भरोसा करके उससे दोस्ती की थी, लेकिन उसने मेरे भरोसे के साथ-साथ मेरी इज्जत से खिलवाड़ किया।’ यह आपबीती मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय पीड़िता की है। पीड़िता 9वीं कक्षा की छात्रा है। उसके मुताबिक, 23 जनवरी को गैंगरेप की घटना हुई थी। आरोपियों की धमकी के कारण उसने करीब 8 महीने तक घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। 10 सितंबर को पीड़िता की मां ने मुसरीघरारी थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने उसी दिन आरोपी राहुल कुमार सहनी को गिरफ्तार किया। 11 सितंबर को पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया। इसके साथ ही कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज करवाया गया है। आरोपी और पीड़िता के बीच कब और कैसे दोस्ती हुई थी, आरोपी के चंगुल में युवती कैसे फंसी, मां ने क्या कहा, पीड़िता की आपबीती, पढ़िए पूरी रिपोर्ट…. ‘कुछ महीनों से बदली-बदली सी थी बेटी’ पीड़िता की मां ने बताया कि पति बाहर नौकरी करते हैं। मैं अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ गांव में रहती हूं। मेरी बेटी पिछले कुछ महीनों से काफी उदास रहती थी। कुछ बोलने पर चिड़चिड़ाने लगती थी। उससे कुछ भी बात करते थे तो वो चिल्लाने लगती थी। वो अपनी बहनों से भी कम ही बोला करती थी। मैंने उसके रवैये को आम बात समझ लिया था। मुझे नहीं पता था कि उसके साथ गलत हुआ है। ‘बेटी को हमारी जान की फिक्र थी, इसलिए चुप रही’ पीड़िता की मां ने बताया, ‘मेरी बेटी के साथ 8 महीने पहले गैंगरेप हुआ था, लेकिन मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। बेटी डर गई थी। उसे हमारी जान की चिंता थी, इसलिए उसने किसी को कुछ नहीं बताया। 8 सितंबर को मेरे मोबाइल पर किसी ने एक वीडियो भेजा। वीडियो में मेरी बेटी के साथ गलत होता दिख रहा था। वीडियो किसने भेजा, यह मुझे नहीं पता। मैंने तुरंत बेटी से पूछा तो पहले उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद मैंने उसे वीडियो दिखाया। तब वह रोते हुए बोली- ‘हां मां, मेरे साथ यह 8 महीने पहले हुआ था।’ ‘मुझे नहीं पता था कि विजय की नजर गंदी है’ पीड़िता ने बताया, “विजय मेरा दोस्त था। उसका घर मेरे घर से करीब 500 मीटर दूर है। मैं उसे करीब एक साल से जानती हूं। मेरे स्कूल जाने के रास्ते में विजय की जनरल स्टोर की दुकान है। मैं अक्सर वहां से अपनी जरूरत का सामान खरीदती थी। दुकान पर अक्सर विजय ही रहता था। इसी दौरान उससे मेरी दोस्ती हो गई। मुझे नहीं पता था कि उसकी नजर मुझ पर गलत थी।” अब पढ़ें 8 महीने पहले पीड़िता के साथ कैसे हुई थी घटना…. घर से शौच के लिए निकली थी पीड़िता पीड़िता ने बताया, ‘रात करीब 8 बजे मैं शौच के लिए घर से निकली थी। विजय का खेत मेरे घर के बगल में है। मैं उसी खेत की तरफ जा रही थी। रास्ते में विजय मुझे मिल गया। उस समय काफी अंधेरा और सुनसान था। विजय मुझे जबरन झाड़ियों की तरफ ले गया। वहां उसका दोस्त राहुल मौजूद था। दोनों ने मुझे पकड़ रखा था। मैं अकेली होने के कारण उनका मुकाबला नहीं कर पाई। पहले विजय ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब राहुल ने मेरे साथ दुष्कर्म किया, तब विजय उसका वीडियो बनाने लगा। करीब एक घंटे तक मैं दोनों के चंगुल में फंसी रही। घटना के बाद दोनों ने मुझे धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो मेरी जान ले लेंगे और मेरे परिवार को भी नहीं छोड़ेंगे। मैं रात करीब 9 बजे के बाद घर पहुंची, लेकिन डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया।’ दूसरा आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी पीड़िता की मां कहती हैं कि ‘वीडियो देखते ही 9 सितंबर को थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। मैंने पुलिस को घटना का वीडियो भी दिया है।’ इसके बाद पुलिस ने वीडियो और पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी राहुल को उसके घर से गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरा आरोपी विजय फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। पीड़िता की मां को वीडियो किसने भेजा, जांच कर रही पुलिस पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां के मोबाइल पर वीडियो किसने भेजा, इसका अभी पता नहीं चला है। जिस नंबर से वीडियो आया है, उसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ये भी पता लगा रही है कि आरोपियों ने वीडियो और किन लोगों को दिए हैं। मां के आवेदन पर एफआईआर- थाना प्रभारी मुसरीघरारी थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती की मां ने आवेदन दिया था। उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला पुलिस के साथ युवती को मेडिकल टेस्ट करवाया गया है। आरोपी का भी मेडिकल टेस्ट कराकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है। ‘23 जनवरी को मेरे साथ गैंगरेप हुआ था, लेकिन 8 महीने तक चुप रही। आरोपियों ने धमकी दी थी कि किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। परिवार की चिंता में मैंने किसी को कुछ नहीं बताया। मैं आगे भी किसी को बताने की हिम्मत नहीं कर पा रही थी। 8 सितंबर को किसी ने मेरी मां के मोबाइल पर दुष्कर्म का वीडियो भेज दिया। इसके बाद परिवार के लोगों को घटना की जानकारी मिली। मैंने मां से सॉरी बोला है। मैं बहुत डर गई थी। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मेरा दोस्त विजय और उसका दोस्त राहुल कुमार सहनी है। मैंने विजय पर भरोसा करके उससे दोस्ती की थी, लेकिन उसने मेरे भरोसे के साथ-साथ मेरी इज्जत से खिलवाड़ किया।’ यह आपबीती मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय पीड़िता की है। पीड़िता 9वीं कक्षा की छात्रा है। उसके मुताबिक, 23 जनवरी को गैंगरेप की घटना हुई थी। आरोपियों की धमकी के कारण उसने करीब 8 महीने तक घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। 10 सितंबर को पीड़िता की मां ने मुसरीघरारी थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने उसी दिन आरोपी राहुल कुमार सहनी को गिरफ्तार किया। 11 सितंबर को पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया। इसके साथ ही कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज करवाया गया है। आरोपी और पीड़िता के बीच कब और कैसे दोस्ती हुई थी, आरोपी के चंगुल में युवती कैसे फंसी, मां ने क्या कहा, पीड़िता की आपबीती, पढ़िए पूरी रिपोर्ट…. ‘कुछ महीनों से बदली-बदली सी थी बेटी’ पीड़िता की मां ने बताया कि पति बाहर नौकरी करते हैं। मैं अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ गांव में रहती हूं। मेरी बेटी पिछले कुछ महीनों से काफी उदास रहती थी। कुछ बोलने पर चिड़चिड़ाने लगती थी। उससे कुछ भी बात करते थे तो वो चिल्लाने लगती थी। वो अपनी बहनों से भी कम ही बोला करती थी। मैंने उसके रवैये को आम बात समझ लिया था। मुझे नहीं पता था कि उसके साथ गलत हुआ है। ‘बेटी को हमारी जान की फिक्र थी, इसलिए चुप रही’ पीड़िता की मां ने बताया, ‘मेरी बेटी के साथ 8 महीने पहले गैंगरेप हुआ था, लेकिन मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। बेटी डर गई थी। उसे हमारी जान की चिंता थी, इसलिए उसने किसी को कुछ नहीं बताया। 8 सितंबर को मेरे मोबाइल पर किसी ने एक वीडियो भेजा। वीडियो में मेरी बेटी के साथ गलत होता दिख रहा था। वीडियो किसने भेजा, यह मुझे नहीं पता। मैंने तुरंत बेटी से पूछा तो पहले उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद मैंने उसे वीडियो दिखाया। तब वह रोते हुए बोली- ‘हां मां, मेरे साथ यह 8 महीने पहले हुआ था।’ ‘मुझे नहीं पता था कि विजय की नजर गंदी है’ पीड़िता ने बताया, “विजय मेरा दोस्त था। उसका घर मेरे घर से करीब 500 मीटर दूर है। मैं उसे करीब एक साल से जानती हूं। मेरे स्कूल जाने के रास्ते में विजय की जनरल स्टोर की दुकान है। मैं अक्सर वहां से अपनी जरूरत का सामान खरीदती थी। दुकान पर अक्सर विजय ही रहता था। इसी दौरान उससे मेरी दोस्ती हो गई। मुझे नहीं पता था कि उसकी नजर मुझ पर गलत थी।” अब पढ़ें 8 महीने पहले पीड़िता के साथ कैसे हुई थी घटना…. घर से शौच के लिए निकली थी पीड़िता पीड़िता ने बताया, ‘रात करीब 8 बजे मैं शौच के लिए घर से निकली थी। विजय का खेत मेरे घर के बगल में है। मैं उसी खेत की तरफ जा रही थी। रास्ते में विजय मुझे मिल गया। उस समय काफी अंधेरा और सुनसान था। विजय मुझे जबरन झाड़ियों की तरफ ले गया। वहां उसका दोस्त राहुल मौजूद था। दोनों ने मुझे पकड़ रखा था। मैं अकेली होने के कारण उनका मुकाबला नहीं कर पाई। पहले विजय ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब राहुल ने मेरे साथ दुष्कर्म किया, तब विजय उसका वीडियो बनाने लगा। करीब एक घंटे तक मैं दोनों के चंगुल में फंसी रही। घटना के बाद दोनों ने मुझे धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो मेरी जान ले लेंगे और मेरे परिवार को भी नहीं छोड़ेंगे। मैं रात करीब 9 बजे के बाद घर पहुंची, लेकिन डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया।’ दूसरा आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी पीड़िता की मां कहती हैं कि ‘वीडियो देखते ही 9 सितंबर को थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। मैंने पुलिस को घटना का वीडियो भी दिया है।’ इसके बाद पुलिस ने वीडियो और पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी राहुल को उसके घर से गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरा आरोपी विजय फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। पीड़िता की मां को वीडियो किसने भेजा, जांच कर रही पुलिस पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां के मोबाइल पर वीडियो किसने भेजा, इसका अभी पता नहीं चला है। जिस नंबर से वीडियो आया है, उसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ये भी पता लगा रही है कि आरोपियों ने वीडियो और किन लोगों को दिए हैं। मां के आवेदन पर एफआईआर- थाना प्रभारी मुसरीघरारी थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती की मां ने आवेदन दिया था। उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला पुलिस के साथ युवती को मेडिकल टेस्ट करवाया गया है। आरोपी का भी मेडिकल टेस्ट कराकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है।

