बेगूसराय में 2000 लीटर अर्धनिर्मित महुआ शराब किया नष्ट:झोपड़पट्‌टी में चल रहा था अवैध धंधा, पुलिस की छापेमारी धंधाबाज फरार

बेगूसराय में 2000 लीटर अर्धनिर्मित महुआ शराब किया नष्ट:झोपड़पट्‌टी में चल रहा था अवैध धंधा, पुलिस की छापेमारी धंधाबाज फरार

बेगूसराय में रविवार को लोहिया नगर झोपड़ पट्टी में छापेमारी के दौरान 2000 लीटर से अधिक अर्ध निर्मित जावा महुआ देसी शराब बरामद कर उसे नष्ट किया गया है। हालांकि बड़ी संख्या में पुलिस के पहुंचते ही सभी धंधेबाज फरार हो गए। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र में लोहिया नगर गुमटी के समीप स्थित झोपड़पट्टी में बड़े पैमाने पर देशी शराब बनाई और बेची जाती है। सूचना मिलते ही एसपी ने कार्रवाई का निर्देश दिया। इसी सूचना के आधार पर नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु के नेतृत्व नगर थाना, लोहिया नगर थाना, सिंघौल थाना, रतनपुर थाना और रेलवे थाना सहित जिला पुलिस बल ने छापेमारी की। एसपी के निर्देश पर कार्रवाई नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि मद्य निषेध के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। झोपड़पट्टी में हजारों लीटर अर्ध निर्मित जावा महुआ देसी शराब एवं बनाने का सामान नष्ट किए गए हैं। यहां लंबे समय से देशी-विदेशी शराब, स्मैक, गांजा आदि नशे का कारोबार सहित बड़े पैमाने पर अपराध का अड्डा बना हुआ है। इसको देखते हुए 2 साल पहले डीएम तुषार सिंगला के नेतृत्व में झोपड़पट्टी को हटाकर पूरी तरह से खाली कर दिया गया था, लेकिन कुछ दिन के बाद ही यह झोपड़पट्टी फिर से बस गई। यहां फिर से अवैध कारोबार होने लगा, यहां न सिर्फ नशे का अवैध कारोबार किया जाता है। बल्कि आसपास के इलाकों में चोरी एवं लूट करने वाले बदमाश भी यहीं के होते हैं या शरण लेते हैं। बेगूसराय में रविवार को लोहिया नगर झोपड़ पट्टी में छापेमारी के दौरान 2000 लीटर से अधिक अर्ध निर्मित जावा महुआ देसी शराब बरामद कर उसे नष्ट किया गया है। हालांकि बड़ी संख्या में पुलिस के पहुंचते ही सभी धंधेबाज फरार हो गए। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र में लोहिया नगर गुमटी के समीप स्थित झोपड़पट्टी में बड़े पैमाने पर देशी शराब बनाई और बेची जाती है। सूचना मिलते ही एसपी ने कार्रवाई का निर्देश दिया। इसी सूचना के आधार पर नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु के नेतृत्व नगर थाना, लोहिया नगर थाना, सिंघौल थाना, रतनपुर थाना और रेलवे थाना सहित जिला पुलिस बल ने छापेमारी की। एसपी के निर्देश पर कार्रवाई नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि मद्य निषेध के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। झोपड़पट्टी में हजारों लीटर अर्ध निर्मित जावा महुआ देसी शराब एवं बनाने का सामान नष्ट किए गए हैं। यहां लंबे समय से देशी-विदेशी शराब, स्मैक, गांजा आदि नशे का कारोबार सहित बड़े पैमाने पर अपराध का अड्डा बना हुआ है। इसको देखते हुए 2 साल पहले डीएम तुषार सिंगला के नेतृत्व में झोपड़पट्टी को हटाकर पूरी तरह से खाली कर दिया गया था, लेकिन कुछ दिन के बाद ही यह झोपड़पट्टी फिर से बस गई। यहां फिर से अवैध कारोबार होने लगा, यहां न सिर्फ नशे का अवैध कारोबार किया जाता है। बल्कि आसपास के इलाकों में चोरी एवं लूट करने वाले बदमाश भी यहीं के होते हैं या शरण लेते हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *