किशनगंज-मदरसा जाने निकला दिव्यांग किशोर लापता:फुफी को छोड़ अकेले हुआ था रवाना; मौलवी ने कहा- मदरसा नहीं पहुंचा, पुलिस ने दर्ज की FIR

किशनगंज-मदरसा जाने निकला दिव्यांग किशोर लापता:फुफी को छोड़ अकेले हुआ था रवाना; मौलवी ने कहा- मदरसा नहीं पहुंचा, पुलिस ने दर्ज की FIR

किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र की भगाल पंचायत से मदरसा जाने निकला 16 वर्षीय दिव्यांग किशोर लापता हो गया। परिजनों ने उसके रास्ता भटकने या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फुफी के साथ किशनगंज पहुंचा, फिर अकेले निकला लापता किशोर की पहचान भगाल पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी मो. इंतसार आलम के रूप में हुई है। वह मो. बाबुल का बेटा है। उसकी दाहिनी आंख से दिखाई नहीं देता है। परिजनों के मुताबिक, 27 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 10 बजे इंतसार अपनी फुफी लालो प्रवीण के साथ घर से मदरसा जाने निकला था। उसे पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के बुद्दाबाड़ी स्थित इदारा दारुल कुरान मदरसा जाना था। दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी फुफी के साथ किशनगंज शहर के पश्चिमपाली पहुंचा। वहां से फुफी को छोड़कर अकेले मदरसा जाने के लिए निकल गया। मौलवी ने बताया- मदरसा नहीं पहुंचा शाम करीब 6 बजे परिजनों ने मदरसे के मौलवी को फोन किया। मौलवी ने बताया कि इंतसार मदरसा नहीं पहुंचा है। इसके बाद परिवार ने किशनगंज और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि किशोर के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और किशोर की तलाश में जुटी है। किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र की भगाल पंचायत से मदरसा जाने निकला 16 वर्षीय दिव्यांग किशोर लापता हो गया। परिजनों ने उसके रास्ता भटकने या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फुफी के साथ किशनगंज पहुंचा, फिर अकेले निकला लापता किशोर की पहचान भगाल पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी मो. इंतसार आलम के रूप में हुई है। वह मो. बाबुल का बेटा है। उसकी दाहिनी आंख से दिखाई नहीं देता है। परिजनों के मुताबिक, 27 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 10 बजे इंतसार अपनी फुफी लालो प्रवीण के साथ घर से मदरसा जाने निकला था। उसे पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के बुद्दाबाड़ी स्थित इदारा दारुल कुरान मदरसा जाना था। दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी फुफी के साथ किशनगंज शहर के पश्चिमपाली पहुंचा। वहां से फुफी को छोड़कर अकेले मदरसा जाने के लिए निकल गया। मौलवी ने बताया- मदरसा नहीं पहुंचा शाम करीब 6 बजे परिजनों ने मदरसे के मौलवी को फोन किया। मौलवी ने बताया कि इंतसार मदरसा नहीं पहुंचा है। इसके बाद परिवार ने किशनगंज और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि किशोर के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और किशोर की तलाश में जुटी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *