किशनगंज-ATM कार्ड बदलकर खाते से निकाले 40 हजार रुपये:मदद के बहाने युवक ने की ठगी, पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज

किशनगंज-ATM कार्ड बदलकर खाते से निकाले 40 हजार रुपये:मदद के बहाने युवक ने की ठगी, पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज

किशनगंज में एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। घटना 31 अक्टूबर 2026 को मुबारकपल्ली चौक के पास स्थित एटीएम की है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 10 हजार रुपये निकालने पहुंचे थे फैयाज पूर्णिया जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र के विजवार गांव निवासी फैयाज आलम अपने परिचित दीपेश कुमार चौधरी का एटीएम कार्ड लेकर 10 हजार रुपये निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान एटीएम में बिजली चली गई। मदद के बहाने अंदर आया युवक आरोप है कि काली टी-शर्ट पहने एक अज्ञात युवक एटीएम के अंदर आया। उसने मदद करने के बहाने फैयाज से कार्ड ले लिया और बदले में दूसरा कार्ड थमा दिया। कार्ड बदलने की वजह पूछने पर युवक संतोषजनक जवाब दिए बिना वहां से चला गया। कार्ड पर दूसरे नाम से खुला मामला कुछ देर बाद फैयाज ने कार्ड देखा तो उस पर रजियादा खातून का नाम लिखा था। इससे उन्हें कार्ड बदले जाने का पता चला। बाद में जानकारी मिली कि दीपेश कुमार चौधरी के बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। IDBI बैंक खाते से निकाली गई रकम संबंधित खाता IDBI बैंक की पश्चिमपाली चौक शाखा में है। फैयाज आलम ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर एटीएम की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने, आरोपी की पहचान करने और बैंक से लेन-देन का विवरण प्राप्त करने की मांग की है। उन्होंने निकाली गई रकम वापस दिलाने का भी अनुरोध किया है। सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है और अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है। किशनगंज में एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। घटना 31 अक्टूबर 2026 को मुबारकपल्ली चौक के पास स्थित एटीएम की है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 10 हजार रुपये निकालने पहुंचे थे फैयाज पूर्णिया जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र के विजवार गांव निवासी फैयाज आलम अपने परिचित दीपेश कुमार चौधरी का एटीएम कार्ड लेकर 10 हजार रुपये निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान एटीएम में बिजली चली गई। मदद के बहाने अंदर आया युवक आरोप है कि काली टी-शर्ट पहने एक अज्ञात युवक एटीएम के अंदर आया। उसने मदद करने के बहाने फैयाज से कार्ड ले लिया और बदले में दूसरा कार्ड थमा दिया। कार्ड बदलने की वजह पूछने पर युवक संतोषजनक जवाब दिए बिना वहां से चला गया। कार्ड पर दूसरे नाम से खुला मामला कुछ देर बाद फैयाज ने कार्ड देखा तो उस पर रजियादा खातून का नाम लिखा था। इससे उन्हें कार्ड बदले जाने का पता चला। बाद में जानकारी मिली कि दीपेश कुमार चौधरी के बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। IDBI बैंक खाते से निकाली गई रकम संबंधित खाता IDBI बैंक की पश्चिमपाली चौक शाखा में है। फैयाज आलम ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर एटीएम की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने, आरोपी की पहचान करने और बैंक से लेन-देन का विवरण प्राप्त करने की मांग की है। उन्होंने निकाली गई रकम वापस दिलाने का भी अनुरोध किया है। सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है और अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *