बेगूसराय में बदमाशों ने एक मजदूर की हत्या कर दी। परिजन ने दूसरी पत्नी और उसके सहयोगियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पहचान दुखरन पासवान के पुत्र गोपाल कुमार पासवान (40) के रूप में हुई है। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल पंचायत-एक स्थित गजबोर टोला की है। जानकारी के मुताबिक गोपाल शनिवार शाम करीब 4:30 बजे मजदूरी करके घर लौटा था। थोड़ी देर के किसी काम से बाहर चला गया। रात करीब 10:00 बजे घरवालों को सूचना मिली कि बगीचे में हत्या करके लाश फेंक दी गई है। सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य, मंझौल डीएसपी और थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे। कागजी प्रक्रिया के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मामले की छानबीन की जा रही है। विधवा महिला से की थी दूसरी शादी बताया जा रहा है कि गोपाल पासवान पहले से शादीशुदा था और उसे पांच बच्चे हैं। करीब 6 महीना पहले उसने रीना देवी उर्फ वीणा के साथ दूसरी शादी कर ली थी। रीना मगह इलाके की खानाबदोश है और 10-15 परिवार के साथ गजबोर के पास झोपड़ी बनाकर रहती है। 1 साल पहले उसके पति मनोज सदा की मौत हो गई थी। जिसके बाद गोपाल पासवान के संपर्क में आई। शादी के बाद भी उसे अपने घर नहीं लाता था, गोपाल बराबर उससे मिलने के लिए जाया करता था। इससे आशंका जताई जा रही है कि शनिवार देर शाम जब वह मिलने गया तो रीना देवी के मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया और मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को बगीचे में फेंक दिया गया। रीना के घर और आसपास रहने वाले लोग भागने लगे तो रास्ते में किसी ने देखकर रोका और पूछा तो उसने बताया कि गोपाल की लाश पड़ी हुई है। हम लोग डर से भाग रहे हैं, जिसके बाद गोपाल के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। ‘गोपाल महिला से मिलने जाता था’ मृतक के चाचा मंटून पासवान ने बताया कि गोपाल शनिवार शाम में काम करके आया और थोड़ी देर के बाद मुसहरी की ओर गया था। इसी दौरान 4-5 महिला और कुछ लोगों ने उसे मार कर हल्दी खेत के बगल में बगीचा में फेंक दिया। थोड़ी देर के बाद एक व्यक्ति ने सूचना दिया कि उसकी हत्या हो गई। शरीर पर कहीं कोई निशान नहीं है, यह पता नहीं चल रहा है की अंदरूनी पिटाई की गई या मुंह दबाकर हत्या करके लाश कोफेंका गया है। गोपाल ने 6 महीना पहले एक विधवा महिला से शादी किया था। लग रहा है कि उसी के घरवालों ने मिलकर हत्या की है। गोपाल उस महिला से मिलने के लिए बराबर जाया करता था। हम लोग को पता था कि उसने शादी किया है, लेकिन कोर्ट में किया या कहां शादी हुई थी, यह जानकारी नहीं है। अगर हत्या नहीं किया तो आरोपी सभी लोग घर छोड़कर भाग क्यों गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार इस संबंध में मंझौल डीएसपी अमरकांत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है। परिजन दूसरी पत्नी पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बेगूसराय में बदमाशों ने एक मजदूर की हत्या कर दी। परिजन ने दूसरी पत्नी और उसके सहयोगियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पहचान दुखरन पासवान के पुत्र गोपाल कुमार पासवान (40) के रूप में हुई है। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल पंचायत-एक स्थित गजबोर टोला की है। जानकारी के मुताबिक गोपाल शनिवार शाम करीब 4:30 बजे मजदूरी करके घर लौटा था। थोड़ी देर के किसी काम से बाहर चला गया। रात करीब 10:00 बजे घरवालों को सूचना मिली कि बगीचे में हत्या करके लाश फेंक दी गई है। सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य, मंझौल डीएसपी और थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे। कागजी प्रक्रिया के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मामले की छानबीन की जा रही है। विधवा महिला से की थी दूसरी शादी बताया जा रहा है कि गोपाल पासवान पहले से शादीशुदा था और उसे पांच बच्चे हैं। करीब 6 महीना पहले उसने रीना देवी उर्फ वीणा के साथ दूसरी शादी कर ली थी। रीना मगह इलाके की खानाबदोश है और 10-15 परिवार के साथ गजबोर के पास झोपड़ी बनाकर रहती है। 1 साल पहले उसके पति मनोज सदा की मौत हो गई थी। जिसके बाद गोपाल पासवान के संपर्क में आई। शादी के बाद भी उसे अपने घर नहीं लाता था, गोपाल बराबर उससे मिलने के लिए जाया करता था। इससे आशंका जताई जा रही है कि शनिवार देर शाम जब वह मिलने गया तो रीना देवी के मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया और मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को बगीचे में फेंक दिया गया। रीना के घर और आसपास रहने वाले लोग भागने लगे तो रास्ते में किसी ने देखकर रोका और पूछा तो उसने बताया कि गोपाल की लाश पड़ी हुई है। हम लोग डर से भाग रहे हैं, जिसके बाद गोपाल के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। ‘गोपाल महिला से मिलने जाता था’ मृतक के चाचा मंटून पासवान ने बताया कि गोपाल शनिवार शाम में काम करके आया और थोड़ी देर के बाद मुसहरी की ओर गया था। इसी दौरान 4-5 महिला और कुछ लोगों ने उसे मार कर हल्दी खेत के बगल में बगीचा में फेंक दिया। थोड़ी देर के बाद एक व्यक्ति ने सूचना दिया कि उसकी हत्या हो गई। शरीर पर कहीं कोई निशान नहीं है, यह पता नहीं चल रहा है की अंदरूनी पिटाई की गई या मुंह दबाकर हत्या करके लाश कोफेंका गया है। गोपाल ने 6 महीना पहले एक विधवा महिला से शादी किया था। लग रहा है कि उसी के घरवालों ने मिलकर हत्या की है। गोपाल उस महिला से मिलने के लिए बराबर जाया करता था। हम लोग को पता था कि उसने शादी किया है, लेकिन कोर्ट में किया या कहां शादी हुई थी, यह जानकारी नहीं है। अगर हत्या नहीं किया तो आरोपी सभी लोग घर छोड़कर भाग क्यों गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार इस संबंध में मंझौल डीएसपी अमरकांत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है। परिजन दूसरी पत्नी पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

