बूंदी की 8 नगर निकायों में उपाध्यक्ष के लिए नामांकन:भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे

बूंदी की 8 नगर निकायों में उपाध्यक्ष के लिए नामांकन:भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे

बूंदी जिले में 8 नगर निकायों में उपाध्यक्ष के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। बूंदी नगर परिषद में उप सभापति पद के लिए भाजपा के संजय भूटानी और कांग्रेस से मोइनुद्दीन ने नामांकन भरा है। लाखेरी नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा पार्षद मोहन दयालानी और कांग्रेस पार्षद अमित बजाज ने नामांकन दाखिल किया। कापरेन में उपाध्यक्ष पद के लिए तीन पार्षदों ने चार नामांकन भरे हैं। इनमें दीपक धाभाई, जितेंद्र खिंची और मनोज मीणा शामिल हैं। नैनवां में उपाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया जारी है। नगरपालिका कार्यालय में चुनाव हो रहे हैं और पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कांग्रेस से नसीम बानो, जबकि भाजपा से नीतू मारवाड़ा और अखिलेश उपाध्याय ने नामांकन भरा है। यहां कांग्रेस के 11, भाजपा के 8 और 6 निर्दलीय पार्षद हैं। उपाध्यक्ष चुनाव में निर्दलीय पार्षद ही किंगमेकर साबित होंगे। केशोरायपाटन में वाइस चेयरमैन पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम जगदीश प्रसाद के अनुसार राजविन्ता गोचर, मधु नागर, आदर्श मालवीय, ईशा काईलिया और मदन पचेरवाल ने नामांकन भरे हैं। दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी का समय है। बूंदी की देई नगर पालिका में कांग्रेस से पीयूष रैना और भाजपा से नरेश मीणा ने नामांकन दाखिल किया। बूंदी की इंद्रगढ़ नगर पालिका में भाजपा से अंजू राजावत, निर्दलीय प्रतिमा शर्मा और कांग्रेस से आरती बैरवा ने नामांकन भरे। हिंडोली नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा से रामसिंह पंवार और कांग्रेस से सुगना बाई ने नामांकन भरा। दोनों प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अधिकारी शिवराज मीणा के सामने अपने नामांकन पत्र जमा कराए। दोपहर 2 बजे के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। हिंडोली नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *