बिना डिग्री क्लिनिक चला रहा था फर्जी डॉक्टर:अवैध मेडिकल स्टोर भी सील, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई

बिना डिग्री क्लिनिक चला रहा था फर्जी डॉक्टर:अवैध मेडिकल स्टोर भी सील, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को एक झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई की। तेंदूखेड़ा के बिलेहरा गांव में संजय विश्वास खुद को ‘बंगाली डॉक्टर’ बताकर इलाज कर रहा था। वह ‘तनुश्री’ नाम से एक मेडिकल स्टोर भी चला रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर CMHO मनीष मिश्रा के निर्देश पर टीम ने बिलेहरा में जांच की। संजय विश्वास के पास इलाज की वैध डिग्री या पंजीयन के दस्तावेज नहीं मिले। मेडिकल स्टोर चलाने के लिए भी जरूरी कागज नहीं थे। टीम ने पंचनामा बनाया और ‘तनुश्री’ मेडिकल स्टोर को तुरंत सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संजय विश्वास को सभी वैध दस्तावेज दिखाने को कहा है। दस्तावेज न दिखाने पर कानूनी कार्रवाई होगी। बिना अनुमति इलाज करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *