बारिश के पानी की निकासी को लेकर खूनी संघर्ष:मां-बेटी पर खंती से हमला करने, सोने का लॉकेट छीनने का आरोप; दो आरोपी नामजद

बारिश के पानी की निकासी को लेकर खूनी संघर्ष:मां-बेटी पर खंती से हमला करने, सोने का लॉकेट छीनने का आरोप; दो आरोपी नामजद

बांका के रजौन थाना क्षेत्र के राजावर गांव में बारिश के पानी की निकासी को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पड़ोसियों ने एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी पर लोहे की खंती से हमला कर दिया। इस हमले में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। राजावर निवासी पीड़िता पार्वती देवी (28 वर्ष) ने पति सुरेंद्र मंडल के साथ रजौन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते मंगलवार (1 सितंबर) की सुबह करीब 9:30 बजे हुई। पार्वती देवी अपने घर पर थीं। तभी गांव के गौरव मंडल और उसके पिता अरुण मंडल उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली देने लगे। जब पार्वती देवी ने गाली देने का विरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने हाथ में ली हुई लोहे की खंती से सीधे उनके सिर पर वार कर दिया। इससे वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ीं। मां को खून से लथपथ देख उनकी बेटी सपना कुमारी बीच-बचाव करने दौड़ी। आरोपियों ने उसके सिर पर भी खंती से वार कर दिया। इससे सपना का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोरगुल सुनकर पीड़िता के पति सुरेंद्र मंडल मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों को बचाया। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके गले से सोने का लॉकेट भी छीन लिया। आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। विवाद की मुख्य वजह बारिश का पानी जमा होना बताया जा रहा है। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने बारिश के पानी के लिए अपने परिसर में गड्ढा खोद रखा था। आरोपियों का आरोप था कि वह पानी उनके घर की तरफ आ रहा है। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की। रजौन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने मामले के अनुसंधान का जिम्मा एसआई संजय कुमार प्रसाद को सौंपा है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बांका के रजौन थाना क्षेत्र के राजावर गांव में बारिश के पानी की निकासी को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पड़ोसियों ने एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी पर लोहे की खंती से हमला कर दिया। इस हमले में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। राजावर निवासी पीड़िता पार्वती देवी (28 वर्ष) ने पति सुरेंद्र मंडल के साथ रजौन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते मंगलवार (1 सितंबर) की सुबह करीब 9:30 बजे हुई। पार्वती देवी अपने घर पर थीं। तभी गांव के गौरव मंडल और उसके पिता अरुण मंडल उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली देने लगे। जब पार्वती देवी ने गाली देने का विरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने हाथ में ली हुई लोहे की खंती से सीधे उनके सिर पर वार कर दिया। इससे वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ीं। मां को खून से लथपथ देख उनकी बेटी सपना कुमारी बीच-बचाव करने दौड़ी। आरोपियों ने उसके सिर पर भी खंती से वार कर दिया। इससे सपना का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोरगुल सुनकर पीड़िता के पति सुरेंद्र मंडल मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों को बचाया। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके गले से सोने का लॉकेट भी छीन लिया। आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। विवाद की मुख्य वजह बारिश का पानी जमा होना बताया जा रहा है। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने बारिश के पानी के लिए अपने परिसर में गड्ढा खोद रखा था। आरोपियों का आरोप था कि वह पानी उनके घर की तरफ आ रहा है। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की। रजौन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने मामले के अनुसंधान का जिम्मा एसआई संजय कुमार प्रसाद को सौंपा है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *