NZ vs IND: NZ vs IND: डेरिल मिचेल शतक से चूके, न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 199 रन का लक्ष्य

NZ vs IND: NZ vs IND: डेरिल मिचेल शतक से चूके, न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 199 रन का लक्ष्य

New Zealand vs India 3rd T20I Highlights: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन के हेनरी स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मेजबान कीवी टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए हैं। न्‍यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने 52 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्‍के की मदद से 189 रन की शानदार पारी खेली है। वहीं, भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने अपने चार ओवर के स्‍पेल में 33 रन देकर 1 विकेट लेते हुए सबसे अच्‍छी गेंदबाजी की है।

खराब शुरुआत के बावजूद संभली न्‍यूजीलैंड

भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले मेजबान टीम को बल्‍लेबाजी का न्‍योता दिया। कीवी टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही, क्‍योंकि दूसरे ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने टिम सेफर्ट को पवेलियन भेजकर महज 4 के स्‍कोर पर पहला झटका दिया। सेफर्ट 6 गेंदों पर सिर्फ दो रन बना पाए। इसके बाद न्‍यूजीलैंड ने शानदार कमबैक किया। जब फिन एलेन और डेरिल मिचे के बीच दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों पर 86 रन की साझेदारी हुई। कीवी टीम का दूसरा विकेट 8.3 ओवर में 90 के स्‍कोर पर एलेन के रूप गिरा। वह 25 गेंदों पर पांच छक्‍कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए।

डेरिल मिचेल शतक से चूके

न्‍यूजीलैंड की टीम यहां से बड़ा स्‍कोर बनाती नजर आ रही थी। इसके बाद उसे तीसरा और आखिरी झटका 12वें ओवर की आखिरी बॉल पर 123 के स्‍कोर पर ग्‍लेन फिलिप्‍स के रूप में लगा। यहां से भी लग रहा था कि न्‍यूजीलैंड आज सवा दो सौ से ऊपर स्‍कोर करेगा, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने काफी कसी हुई गेंदबाजी की और मेजबान टीम को निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 198 के स्‍कोर पर रोक दिया।

डेरिल मिचेल 52 गेंदों पर पांच चौके ओर पांच छक्‍कों की मदद से 89 रन और बेवोन जैकब्‍स 23 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्‍के की सहायता से 39 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि भारतीय टीम 199 के लक्ष्‍य को हासिल कर पाती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *