भास्कर न्यूज | लखीसराय लखीसराय-जमुई बायपास सड़क क्षतिग्रस्त होने से शहर के अंदर भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। विद्यापीठ चौक से स्टेशन ब्रिज के नीचे होकर गुजरने के दौरान ऊंचे वाहन रेलवे ब्रिज में फंस जाते हैं। इससे कई दिनों तक जाम की स्थिति बनी रहती है और आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इस समस्या से निपटने के लिए विद्यापीठ चौक और जमुई मोड़ के दोनों छोर पर हाइट बैरियर लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ रंबल स्ट्रिप/स्पीड ब्रेकर के निर्माण का भी प्रस्ताव है। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क के दोनों ओर हाइट बैरियर लगाने का निर्णय लिया गया था। इस संबंध में जिला पदाधिकारी ने पथ अंचल, मुंगेर के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई जल्द करने का अनुरोध किया है। पत्र में बताया गया है कि बायपास क्षतिग्रस्त होने के कारण भारी वाहन स्टेशन ब्रिज में फंसते हैं और लंबे समय तक जाम लगता है। भास्कर न्यूज | लखीसराय लखीसराय-जमुई बायपास सड़क क्षतिग्रस्त होने से शहर के अंदर भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। विद्यापीठ चौक से स्टेशन ब्रिज के नीचे होकर गुजरने के दौरान ऊंचे वाहन रेलवे ब्रिज में फंस जाते हैं। इससे कई दिनों तक जाम की स्थिति बनी रहती है और आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इस समस्या से निपटने के लिए विद्यापीठ चौक और जमुई मोड़ के दोनों छोर पर हाइट बैरियर लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ रंबल स्ट्रिप/स्पीड ब्रेकर के निर्माण का भी प्रस्ताव है। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क के दोनों ओर हाइट बैरियर लगाने का निर्णय लिया गया था। इस संबंध में जिला पदाधिकारी ने पथ अंचल, मुंगेर के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई जल्द करने का अनुरोध किया है। पत्र में बताया गया है कि बायपास क्षतिग्रस्त होने के कारण भारी वाहन स्टेशन ब्रिज में फंसते हैं और लंबे समय तक जाम लगता है।

