अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने पंडाल का किया निरीक्षण:श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग हुआ सतर्क

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने पंडाल का किया निरीक्षण:श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग हुआ सतर्क

भास्कर न्यूज |​कटिहार जिले में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अग्निशमन विभाग ने शहर के विभिन्न प्रमुख पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण किया। इस विशेष अभियान के तहत अधिकारियों ने पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल भी आयोजित की गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते टाला जा सके। यह निरीक्षण अभियान अपर निदेशक सह सहायक राज्य अग्निशमन पदाधिकारी रूप रंजन हरगवे तथा वरीय जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी गौतम कुमार के संयुक्त नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी साधना कुमारी सहित विभाग के अन्य प्रमुख कर्मचारी भी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र के सभी प्रमुख पूजा पंडालों का दौरा किया और वहां मौजूद पूजा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों ने समितियों को निर्देश दिया कि वे पंडालों के निर्माण और संचालन के दौरान अग्नि सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम अनिवार्य रूप से करें। अभियान के अगले चरण में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से अग्निशमन यंत्रों और उपकरणों के सही इस्तेमाल की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझाया गया। टीम ने समिति के सदस्यों को यह भी प्रशिक्षित किया कि आग लगने की शुरुआती स्थिति में तत्काल बचाव कार्य किस प्रकार शुरू किया जाना चाहिए ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। भास्कर न्यूज |​कटिहार जिले में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अग्निशमन विभाग ने शहर के विभिन्न प्रमुख पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण किया। इस विशेष अभियान के तहत अधिकारियों ने पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल भी आयोजित की गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते टाला जा सके। यह निरीक्षण अभियान अपर निदेशक सह सहायक राज्य अग्निशमन पदाधिकारी रूप रंजन हरगवे तथा वरीय जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी गौतम कुमार के संयुक्त नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी साधना कुमारी सहित विभाग के अन्य प्रमुख कर्मचारी भी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र के सभी प्रमुख पूजा पंडालों का दौरा किया और वहां मौजूद पूजा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों ने समितियों को निर्देश दिया कि वे पंडालों के निर्माण और संचालन के दौरान अग्नि सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम अनिवार्य रूप से करें। अभियान के अगले चरण में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से अग्निशमन यंत्रों और उपकरणों के सही इस्तेमाल की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझाया गया। टीम ने समिति के सदस्यों को यह भी प्रशिक्षित किया कि आग लगने की शुरुआती स्थिति में तत्काल बचाव कार्य किस प्रकार शुरू किया जाना चाहिए ताकि आग को फैलने से रोका जा सके।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *