बांका- तालाब में कार समेत गिरे ड्राइवर की हुई पहचान:पुर्णिया का रहने वाला था, दूसरे व्यक्ति की आशंका पर 3 घंटे चला सर्च अभियान

बांका- तालाब में कार समेत गिरे ड्राइवर की हुई पहचान:पुर्णिया का रहने वाला था, दूसरे व्यक्ति की आशंका पर 3 घंटे चला सर्च अभियान

बांका के रजौन थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरे तालाब में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। शनिवार को करीब 15 घंटे बाद मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के कमल किशोर ठाकुर के रूप में हुई। कार में दूसरे व्यक्ति के सवार होने की आशंका पर NDRF की टीम ने भी तालाब में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई दूसरा व्यक्ति नहीं मिला। नई कार की डिलीवरी देने पूर्णिया जा रहा था चालक हादसा रायपुरा केमिकल फैक्ट्री के समीप सिंहनान गांव जाने वाली ग्रामीण सड़क पर हुआ। मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के बरार कोठी थाना क्षेत्र के सुख साइना निवासी महाकाल ठाकुर के पुत्र कमल किशोर ठाकुर के रूप में हुई है। मृतक की पहचान होने के बाद झारखंड के धनबाद स्थित कार शोरूम के मालिक ने जानकारी दी कि कमल किशोर शोरूम से नई कार लेकर उसकी डिलीवरी देने पूर्णिया जा रहा था। वह कार में अकेला सवार था। बताया गया कि वह अमरपुर के रास्ते लोकेशन देखते हुए सिंहनान गांव की ग्रामीण सड़क से जगदीशपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान जगदीशपुर से पहले रायपुरा केमिकल फैक्ट्री के पास रात के अंधेरे में कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। दूसरी सवारी की आशंका पर 3 घंटे चला सर्च अभियान कार में दूसरे व्यक्ति के भी सवार होने की आशंका को देखते हुए शनिवार सुबह पांच सदस्यीय NDRF की टीम ने करीब तीन घंटे तक तालाब में सर्च अभियान चलाया। हालांकि, काफी खोजबीन के बावजूद कोई दूसरा व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद अभियान बंद कर दिया गया। कार की लाइट देखकर ग्रामीणों ने मचाया शोर हसनपुर गांव निवासी कैलाश सिंह ने बताया कि रात के अंधेरे में तालाब के अंदर कार की लाइट जलती हुई दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एडीएम राजकुमार, बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, नवादा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार, रजौन के प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार, एसआई पवन कुमार और शुभम कुमार समेत पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद चालक का शव तालाब से बाहर निकाला गया। बांका में SDRF की व्यवस्था नहीं, भागलपुर से पहुंची टीम बताया गया कि बांका में SDRF की टीम की व्यवस्था नहीं होने के कारण गहरे तालाब में रेस्क्यू करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद दूसरे दिन भागलपुर से SDRF की टीम पहुंची। इधर, घटना की सूचना मिलने पर परिजन बांका सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि अज्ञात शव की पहचान कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बांका के रजौन थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरे तालाब में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। शनिवार को करीब 15 घंटे बाद मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के कमल किशोर ठाकुर के रूप में हुई। कार में दूसरे व्यक्ति के सवार होने की आशंका पर NDRF की टीम ने भी तालाब में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई दूसरा व्यक्ति नहीं मिला। नई कार की डिलीवरी देने पूर्णिया जा रहा था चालक हादसा रायपुरा केमिकल फैक्ट्री के समीप सिंहनान गांव जाने वाली ग्रामीण सड़क पर हुआ। मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के बरार कोठी थाना क्षेत्र के सुख साइना निवासी महाकाल ठाकुर के पुत्र कमल किशोर ठाकुर के रूप में हुई है। मृतक की पहचान होने के बाद झारखंड के धनबाद स्थित कार शोरूम के मालिक ने जानकारी दी कि कमल किशोर शोरूम से नई कार लेकर उसकी डिलीवरी देने पूर्णिया जा रहा था। वह कार में अकेला सवार था। बताया गया कि वह अमरपुर के रास्ते लोकेशन देखते हुए सिंहनान गांव की ग्रामीण सड़क से जगदीशपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान जगदीशपुर से पहले रायपुरा केमिकल फैक्ट्री के पास रात के अंधेरे में कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। दूसरी सवारी की आशंका पर 3 घंटे चला सर्च अभियान कार में दूसरे व्यक्ति के भी सवार होने की आशंका को देखते हुए शनिवार सुबह पांच सदस्यीय NDRF की टीम ने करीब तीन घंटे तक तालाब में सर्च अभियान चलाया। हालांकि, काफी खोजबीन के बावजूद कोई दूसरा व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद अभियान बंद कर दिया गया। कार की लाइट देखकर ग्रामीणों ने मचाया शोर हसनपुर गांव निवासी कैलाश सिंह ने बताया कि रात के अंधेरे में तालाब के अंदर कार की लाइट जलती हुई दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एडीएम राजकुमार, बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, नवादा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार, रजौन के प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार, एसआई पवन कुमार और शुभम कुमार समेत पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद चालक का शव तालाब से बाहर निकाला गया। बांका में SDRF की व्यवस्था नहीं, भागलपुर से पहुंची टीम बताया गया कि बांका में SDRF की टीम की व्यवस्था नहीं होने के कारण गहरे तालाब में रेस्क्यू करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद दूसरे दिन भागलपुर से SDRF की टीम पहुंची। इधर, घटना की सूचना मिलने पर परिजन बांका सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि अज्ञात शव की पहचान कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *