गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के श्रीपुर फतेहपुर गांव में बकाया रुपये मांगने पर एक युवक की पिटाई कर दी गई। घायल युवक को शनिवार रात परिजनों ने बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां उसका प्राथमिक इलाज किया जा रहा है। घायल की पहचान गांव के छोटू पासवान के रूप में हुई है। उसने बताया कि गांव के ही एक युवक को 10 हजार रुपए दिए थे। काफी समय बाद भी रुपये वापस नहीं मिले, इसलिए वह शनिवार को बकाया राशि मांगने गया था। छोटू पासवान के मुताबिक, रुपये मांगने पर विवाद हुआ और युवक ने उसके साथ मारपीट की। इसमें वह घायल हो गया। घटना के बाद उसने परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि मारपीट को लेकर अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के श्रीपुर फतेहपुर गांव में बकाया रुपये मांगने पर एक युवक की पिटाई कर दी गई। घायल युवक को शनिवार रात परिजनों ने बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां उसका प्राथमिक इलाज किया जा रहा है। घायल की पहचान गांव के छोटू पासवान के रूप में हुई है। उसने बताया कि गांव के ही एक युवक को 10 हजार रुपए दिए थे। काफी समय बाद भी रुपये वापस नहीं मिले, इसलिए वह शनिवार को बकाया राशि मांगने गया था। छोटू पासवान के मुताबिक, रुपये मांगने पर विवाद हुआ और युवक ने उसके साथ मारपीट की। इसमें वह घायल हो गया। घटना के बाद उसने परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि मारपीट को लेकर अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

