बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग हिस्सों में शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के बागर निवासी शंभू तांती के करीब 23 वर्षीय पुत्र मुरारी कुमार के रूप में हुई है और घायल की पहचान चिरंजीवीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 7 निवासी लगभग 55 वर्षीय बोढन पासवान के रूप में की गई है।
पहला हादसा शनिवार शाम अरवा-कादराबाद रोड पर चिमनी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद एक युवक को समुचित उपचार के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई।
दूसरा हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर चिरंजीवीपुर उप स्वास्थ्य केंद्र के पास शनिवार देर शाम दूध देकर लौट रहे साइकिल सवार बोढन पासवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आनन-फानन स्थानीय लोगों ने उन्हें एनएचएआई की एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। लेकिन रास्ते में हालत बिगड़ने पर बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 बछवाड़ा पुलिस और थानाध्यक्ष विकाश कुमार राय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा पहुंचे।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विकाश कुमार राय ने बताया कि चिरंजीवीपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हुए है। उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया है।
उन्होंने बताया कि अरवा-कादराबाद रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हुए थे। बेगूसराय ले जाते समय एक युवक की मौत होने की सूचना मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग हिस्सों में शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के बागर निवासी शंभू तांती के करीब 23 वर्षीय पुत्र मुरारी कुमार के रूप में हुई है और घायल की पहचान चिरंजीवीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 7 निवासी लगभग 55 वर्षीय बोढन पासवान के रूप में की गई है।
पहला हादसा शनिवार शाम अरवा-कादराबाद रोड पर चिमनी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद एक युवक को समुचित उपचार के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई।
दूसरा हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर चिरंजीवीपुर उप स्वास्थ्य केंद्र के पास शनिवार देर शाम दूध देकर लौट रहे साइकिल सवार बोढन पासवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आनन-फानन स्थानीय लोगों ने उन्हें एनएचएआई की एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। लेकिन रास्ते में हालत बिगड़ने पर बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 बछवाड़ा पुलिस और थानाध्यक्ष विकाश कुमार राय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा पहुंचे।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विकाश कुमार राय ने बताया कि चिरंजीवीपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हुए है। उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया है।
उन्होंने बताया कि अरवा-कादराबाद रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हुए थे। बेगूसराय ले जाते समय एक युवक की मौत होने की सूचना मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

