इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो जगह श्रद्धांजलि कार्यक्रम किए। बारसोई रेलवे गुमटी के पास उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। चिकनीटोला चौक पर उनके चित्र पर फूल चढ़ाए गए।
रेलवे गुमटी पर कांग्रेस नेता नगीना यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी का बलिदान और देश के विकास में उनका योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने गरीबों, शोषितों और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए कई काम किए।
कांग्रेस नेता आफताब ताज ने कहा कि 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में जीत और बांग्लादेश के गठन में इंदिरा गांधी की भूमिका उनके नेतृत्व का प्रमाण है। बलरामपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. हसनैन और प्रोफेसर शकलेन अहमद ने भी उनके साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और देश के प्रति समर्पण को याद किया।
प्रखंड संयोजक अब्दुल कादिर ने कहा कि 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की हत्या देश के इतिहास की दुखद घटना थी। उन्होंने कहा कि उनका जीवन और बलिदान देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
चिकनीटोला चौक पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. शाहनवाज के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की समस्याएं समझीं और उनके उत्थान के लिए काम किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई और देशवासियों में आत्मविश्वास जगाया।
कार्यक्रम में अब्दुल कादिर, आफताब ताज, नैयार आलम, जावेद आलम, मो. हसनैन, कासिम अली, दिलनवाज, राम कुमार, नदीम हैदर, बुलबुल, चौधरी जी, शाहबाज दीदार, मो. मेराज, नाजिम साहेब, बहादुर और जहांगीर सहित कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो जगह श्रद्धांजलि कार्यक्रम किए। बारसोई रेलवे गुमटी के पास उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। चिकनीटोला चौक पर उनके चित्र पर फूल चढ़ाए गए।
रेलवे गुमटी पर कांग्रेस नेता नगीना यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी का बलिदान और देश के विकास में उनका योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने गरीबों, शोषितों और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए कई काम किए।
कांग्रेस नेता आफताब ताज ने कहा कि 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में जीत और बांग्लादेश के गठन में इंदिरा गांधी की भूमिका उनके नेतृत्व का प्रमाण है। बलरामपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. हसनैन और प्रोफेसर शकलेन अहमद ने भी उनके साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और देश के प्रति समर्पण को याद किया।
प्रखंड संयोजक अब्दुल कादिर ने कहा कि 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की हत्या देश के इतिहास की दुखद घटना थी। उन्होंने कहा कि उनका जीवन और बलिदान देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
चिकनीटोला चौक पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. शाहनवाज के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की समस्याएं समझीं और उनके उत्थान के लिए काम किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई और देशवासियों में आत्मविश्वास जगाया।
कार्यक्रम में अब्दुल कादिर, आफताब ताज, नैयार आलम, जावेद आलम, मो. हसनैन, कासिम अली, दिलनवाज, राम कुमार, नदीम हैदर, बुलबुल, चौधरी जी, शाहबाज दीदार, मो. मेराज, नाजिम साहेब, बहादुर और जहांगीर सहित कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

