100GM स्मैक के साथ बेगूसराय के 2 युवक अरेस्ट:खगड़िया के मटिहानी ढाला के पास कर रहे थे खरीद-बिक्री, 2 मोबाइल-बाइक पकड़ी

100GM स्मैक के साथ बेगूसराय के 2 युवक अरेस्ट:खगड़िया के मटिहानी ढाला के पास कर रहे थे खरीद-बिक्री, 2 मोबाइल-बाइक पकड़ी

खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से एक बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार युवक बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। स्मैक की खरीद-बिक्री की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, शनिवार को सूचना मिली थी कि मटिहानी ढाला के पास बाइक सवार दो युवक स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर वाहन जांच शुरू की और संदिग्ध बाइक सवार दोनों युवकों को रोक लिया। तलाशी में मिला 100 ग्राम स्मैक पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। बेगूसराय के साहेबपुर कमाल के रहने वाले हैं दोनों गिरफ्तार युवकों की पहचान बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी हिमांशु कुमार, पिता शंकर राय और मिटू कुमार, पिता सदानंद यादव के रूप में हुई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया केस इस मामले में मानसी थाने में 31 अक्टूबर 2026 को कांड संख्या 322/26 दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी)/21(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। STF- DIU टीम भी कार्रवाई में रही शामिल इस कार्रवाई में मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक गणेश कुमार ईश्वर, एसटीएफ (एसओजी-3), डीआईयू टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से एक बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार युवक बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। स्मैक की खरीद-बिक्री की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, शनिवार को सूचना मिली थी कि मटिहानी ढाला के पास बाइक सवार दो युवक स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर वाहन जांच शुरू की और संदिग्ध बाइक सवार दोनों युवकों को रोक लिया। तलाशी में मिला 100 ग्राम स्मैक पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। बेगूसराय के साहेबपुर कमाल के रहने वाले हैं दोनों गिरफ्तार युवकों की पहचान बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी हिमांशु कुमार, पिता शंकर राय और मिटू कुमार, पिता सदानंद यादव के रूप में हुई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया केस इस मामले में मानसी थाने में 31 अक्टूबर 2026 को कांड संख्या 322/26 दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी)/21(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। STF- DIU टीम भी कार्रवाई में रही शामिल इस कार्रवाई में मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक गणेश कुमार ईश्वर, एसटीएफ (एसओजी-3), डीआईयू टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *