बहराइच में रात को घूमता दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत:CCTV में कैद हुई चहलकदमी, वन विभाग से निगरानी बढ़ाने की मांग

बहराइच में रात को घूमता दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत:CCTV में कैद हुई चहलकदमी, वन विभाग से निगरानी बढ़ाने की मांग

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे इलाकों में जंगली जानवरों की आवाजाही बनी रहती है। इसी कड़ी में रविवार रात सुजौली थाना क्षेत्र के मटेही गांव में एक तेंदुआ घूमता दिखाई दिया। उसकी चहलकदमी गांव के किसान मलकीत सिंह के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गांव के रास्ते पर चलता दिखा तेंदुआ सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ गांव के रास्ते पर आराम से चलता नजर आ रहा है। कुछ देर तक रिहायशी इलाके में घूमने के बाद वह रास्ते से होते हुए जंगल की ओर चला गया। रात के समय आबादी के बीच तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ काफी देर तक बेखौफ होकर गांव के रास्ते पर घूमता रहा। उन्होंने वन विभाग से गांव के आसपास निगरानी बढ़ाने और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। आबादी के नजदीक तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण अपने बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *