दतिया में कोतवाली थाना अंतर्गत ग्वालियर-झांसी हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 8 बजे आलू से भरा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा अब्बास ढाबे के सामने हुआ। ट्रक आगरा से आलू लेकर बेंगलुरु जा रहा था। बताया गया कि हाईवे पर अचानक गाय सामने आ जाने पर चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर सुनील गुर्जर निवासी धौलपुर घायल हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद हाईवे पर ट्रक और उसमें भरे आलू के कारण यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस की मौजूदगी में ट्रक को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। ट्रक का नंबर RJ 11 GB 1803 बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

