फसल चराने का विरोध करने पर महिला को पीटा:कौशांबी में सिर में लगी गंभीर चोट, पति-पत्नी पर आरोप

फसल चराने का विरोध करने पर महिला को पीटा:कौशांबी में सिर में लगी गंभीर चोट, पति-पत्नी पर आरोप

कौशांबी के करारी कोतवाली क्षेत्र के पारा हसनपुर गांव में सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक महिला पर हमला हुआ। महिला ने आरोप लगाया है कि खेत में बकरी से फसल चराने का विरोध करने पर गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसके घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा। हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। खेत में सीजनी फसल लगाई पीड़िता निर्मला पत्नी सूरज बली मौर्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसान है और अपने खेत में सीजनी फसल लगाई है। उसने आरोप लगाया कि गांव का राकेश आए दिन उसकी फसल में बकरियां छोड़ देता था। विरोध करने पर वह गाली-गलौज करता था और केस में फंसाने की धमकी भी देता था। निर्मला ने बताया कि सोमवार सुबह 9 बजे वह घर में अकेली थी और मवेशियों को चारा-पानी दे रही थी। तभी राकेश अपनी पत्नी के साथ लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में सिर पर गंभीर चोट लगने से निर्मला बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिली होश आने पर महिला के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने मामले की शिकायत करारी कोतवाली पुलिस से की है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *