मानसा कोर्ट और 4 स्कूलों को उड़ाने की धमकी:पुलिस ने परिसर में चलाया सर्च अभियान, जांच के बाद ही मिल रही एंट्री; बच्चों को घर भेजा

मानसा कोर्ट और 4 स्कूलों को उड़ाने की धमकी:पुलिस ने परिसर में चलाया सर्च अभियान, जांच के बाद ही मिल रही एंट्री; बच्चों को घर भेजा

मानसा कोर्ट कॉम्प्लेक्स और चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। मानसा कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोर्ट कॉम्प्लेक्स में आने वाले हर व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है और उसके बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले के तीन गांवों खीवा, हीरो कलां और अतला के स्कूलों और मानसा शहर के गर्ल्स स्कूल के बाहर भी पुलिस तैनात कर दी गई है। इन सभी स्कूलों को खाली करवा दिया गया है। पुलिस द्वारा स्कूलों और कोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। थाना सिटी-2 की इंचार्ज बेअंत कौर ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच और सर्च कर रही है। 4 स्कूलों और कोर्ट को उड़ाने की धमकी
एक वायरल पत्र में लिखा है कि 21 तारीख को खीवा, हीरो कलां और अतला के स्कूलों को बम से उड़ाया जाएगा। इसके साथ ही मानसा कोर्ट और गर्ल्स स्कूल को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। पत्र में धमकी भरे शब्दों के साथ लिखा है कि यह काम करके दिखाया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *