मधेपुरा में शुक्रवार सुबह बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना गम्हरिया थाना क्षेत्र में देवनारायण मध्य विद्यालय के पास टोका गांव के समीप हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक को ऑटो से सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि युवक बाइक से गम्हरिया की ओर से सिंहेश्वर जा रहा था। इसी दौरान सिंहेश्वर की ओर से मधेपुरा जा रही बस ने टोका गांव के पास उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बस लेकर ड्राइवर फरार युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। घटना के बाद बस चालक बस लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद गम्हरिया थाने के एसआई मो. शहीद सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। पुलिस हादसे के कारणों और बस के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। युवक के जेब में एक मोबाइल था, एक्सीडेंट के बाद मोबाइल टूट गया। जिससे कारण पता नहीं चल रहा है। पुलिस बाइक के नंबर से पहचान कराने का प्रयास कर रही है। मधेपुरा में शुक्रवार सुबह बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना गम्हरिया थाना क्षेत्र में देवनारायण मध्य विद्यालय के पास टोका गांव के समीप हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक को ऑटो से सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि युवक बाइक से गम्हरिया की ओर से सिंहेश्वर जा रहा था। इसी दौरान सिंहेश्वर की ओर से मधेपुरा जा रही बस ने टोका गांव के पास उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बस लेकर ड्राइवर फरार युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। घटना के बाद बस चालक बस लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद गम्हरिया थाने के एसआई मो. शहीद सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। पुलिस हादसे के कारणों और बस के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। युवक के जेब में एक मोबाइल था, एक्सीडेंट के बाद मोबाइल टूट गया। जिससे कारण पता नहीं चल रहा है। पुलिस बाइक के नंबर से पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

