Shah Rukh Khan Childhood Crush: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, जिनकी फीमेल फैन फॉलोइंग की संख्या बहुत ज्यादा है, लेकिन क्या आपको पता है कि SRK को बचपन से था किस एक्ट्रेस पर क्रश। बता दें कि शाहरुख खान ने खुद इस बात को कबूल किया है कि उन्हें पुराने जमाने की अभिनेत्रियों – मुमताज और सायरा बानो पर क्रश था।
शाहरुख ने अपनी एक फिल्म के म्यूजिक लॉन्च के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था, “मेरे पहले दो क्रश मुमताज जी और सायरा जी थीं। अब मैं उन्हें ‘जी’ लगाकर बुलाता हूं। मुझे हमेशा लगता था कि वे दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाएं हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया था, ‘मेरे पिता को मधुबाला जी बहुत खूबसूरत लगती थीं।”
मुमताज और सायरा बानो के गाने सुनकर नाचने लगते थे SRK
PTI के साथ इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि बचपन में जब भी वे मुमताज जी और सायरा जी पर फिल्माए गए गाने सुनते थे, तो वे भी नाचने लगते थे। उन्होंने कहा, “मुझे सायरा जी का गाना ‘भाई बतूर’ याद है। उस वीडियो में वह एक टब में थीं। मैं भी एक टब में घुसकर नाचने लगता था। फिर मुमताज जी का गाना ‘चक्के में चक्का’ भी आया था, जो मुझे बहुत ज्यादा पसंद था।”
जब उनसे पूछा गया कि क्या आज की अभिनेत्रियों में से भी किसी पर उनका क्रश है, तो अपने मजेदार अंदाज में शाहरुख ने कहा, “अब जमाना बदल गया है। अब लड़कियों को मुझ पर क्रश।”
अनुपमा चोपड़ा ने भी अपनी किताब किंग ऑफ बॉलीवुड (King of Bollywood) में SRK के बचपन के कुछ किस्सों का जिक्र किया है, जिसमें मुमताज पर क्रश और पारिवारिक स्थितियों और सिनेमा के पहले अनुभव की बात की गई है।
अनुपमा चोपड़ा ने SRK के बचपन का जिक्र करते हुए बताया, शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को नई दिल्ली में हुआ था। वे मीर ताज मोहम्मद खान और फातिमा खान की दूसरी संतान हैं। उनके जन्म के समय एक कठिन परिस्थिति पैदा हो गई थी क्योंकि गर्भनाल उनके गले में लिपट गई थी, लेकिन वे सुरक्षित रहे। शाहरुख के पिता मीर के कई बिजनेस असफल रहे जिसके चलते परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा और एक्टर का बचपन काफी गरीबी में बीता। बावजूद इसके, पिता का जीवन के प्रति एक रोमांटिक नज़रिया और मां की आर्थिक स्थिति के प्रति चिंता के बावजूद शाहरुख खान का बचपन एक सुकून भरे माहौल में बीता। वे दिल्ली के राजेंद्र नगर में रहते थे और एक घर से दूसरे किराये के घर में शिफ्ट होते रहते थे।
शाहरुख खान का बचपन एक सुकून भरे माहौल में बीता
फातिमा के सुरक्षात्मक स्वभाव की वजह से, परिवार की आर्थिक परेशानियों का उन पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। बचपन से ही उनका स्वभाव शांत था और वे अक्सर क्रिएटिव खेल खेलते थे और खुद को सुपरहीरो मानकर एक्टिंग करते थे। अपने माता-पिता, खासकर मीर के साथ उनका रिश्ता बहुत गहरा था। मीर ने ही उनमें साहित्य और इतिहास के प्रति रुचि जगाई और उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियां सुनाईं।
यादगार था शाहरुख का सिनेमा देखने का पहला अनुभव
बचपन में घर में टीवी न होने के कारण उनके पास मनोरंजन का एकमात्र साधन रेडियो सुनना था। धीरे-धीरे फिल्मी गाने सुनते-सुनते शाहरुख को हिंदी फिल्मों से लगाव हो गया, और वे खासकर एक्ट्रेस मुमताज की ओर आकर्षित थे। बॉलीवुड के रोमांस किंग की हिन्दी बहुत कमजोरी थी। एक बार उनकी मां ने उनसे कहा कि अगर हिन्दी में अच्छे नंबर लाओगे तो मूवी दिखाऊंगी। शाहरुख को उस साल सबसे ज्यादा नंबर हिन्दी में ही आए थे।
नानी और पिता द्वारा रखा गया नाम
जानकारी के लिए बता दें कि शाहरुख खान की नानी ने उनका नाम ‘अब्दुल रहमान’ रखा था, लेकिन उनके पिता ने बदलकर उनका नाम ‘शाहरुख खान’ रख दिया था। ‘शाहरुख’ का अर्थ ‘शाह’ (राजा) और ‘रुख’ (चेहरा) यानी राजा जैसा चेहरे वाला होता है।
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर रिलीज हुआ अपकमिंग फिल्म का गाना
आज यानी 2 नवंबर को शाहरुख खान अपना 61वां बर्थडे मना रहे हैं और आज ही उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज किया गया है। इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही है। कुछ यूजर्स को अरिजीत सिंह की आवाज में ये गाना पसंद आ रहा है। तो वहीं, कुछ को शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माए गए इस गाने में दोनों की जोड़ी पसंद आ रही हैं। वहीं, कुछ ने गाने की तुलना पठान और जवान के गानों से कर डाली है।

