अमेठी में ट्रैक्टर ने ढाई साल की बच्ची को कुचला:प्रतापगढ़ से पिता के साथ रिश्तेदारी में आई थी, मौके पर ही हुई मौत

अमेठी में ट्रैक्टर ने ढाई साल की बच्ची को कुचला:प्रतापगढ़ से पिता के साथ रिश्तेदारी में आई थी, मौके पर ही हुई मौत

अमेठी के वारिसगंज बाजार में ट्रैक्टर की चपेट में आने से ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने चालक अनवर को ट्रैक्टर समेत हिरासत में लिया है। घटना भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में जामो रोड पर हुई। पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे बच्ची सड़क पार कर रही थी, तभी ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची का नाम अश्मीरा था। वह प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली थी और अपने पिता अंसार के साथ वारिसगंज में रिश्तेदारी के एक कार्यक्रम में आई थी। ट्रैक्टर चालक अनवर टांडा गांव का रहने वाला है। यह गांव भी भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में आता है। थाना प्रभारी राजेंद्र पटेल ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की मौत हुई। मामले में कार्रवाई की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *