बरेली में बाबा नीम करोली महाराज का पहला वार्षिकोत्सव मनाया:विशेष पूजा कराई गई, हलवा-चना का भोग लगाया

बरेली में बाबा नीम करोली महाराज का पहला वार्षिकोत्सव मनाया:विशेष पूजा कराई गई, हलवा-चना का भोग लगाया

बरेली के श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में बुधवार को बाबा नीम करोली महाराज का पहला वार्षिकोत्सव मनाया गया। प्रतिमा स्थापना के एक साल पूरे होने पर विशेष पूजा-अर्चना हुई। सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने लगे। पूजा के बाद बाबा को हलवा-चना का भोग लगाया गया और भक्तों में प्रसाद बांटा गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई थी प्रतिमा स्थापना मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि 29 अक्टूबर 2025 को मुख्य यजमान विवेक पटेल और उनकी पत्नी माधुरी पटेल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा नीम करोली महाराज की प्रतिमा स्थापित कराई थी। बुधवार को स्थापना का एक साल पूरा होने पर वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। दंपती ने साझा किया अपना अनुभव वार्षिकोत्सव में विवेक पटेल और माधुरी पटेल ने संतान सुख मिलने से जुड़ा अपना अनुभव साझा किया। दंपती ने बताया कि फरवरी 2022 में शादी के बाद लंबे समय तक उन्हें संतान नहीं हुई। उन्होंने बरेली, लखनऊ और दिल्ली के अस्पतालों में इलाज कराया। विवेक पटेल के मुताबिक, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने संतान होने की संभावना को लेकर निराशाजनक बात कही थी। इसके बाद उन्होंने बाबा नीम करोली महाराज के प्रति आस्था रखते हुए मंदिर में प्रतिमा स्थापना कराई। माधुरी पटेल ने बताया कि वह करीब चार माह की गर्भवती हैं। दंपती ने इसे बाबा का आशीर्वाद बताया। श्रद्धालु रहे मौजूद वार्षिकोत्सव में पंडित सुशील पाठक, विवेक पटेल, राजेश पटेल, वैभव मिश्रा, भगवानदास, राजकुमार और दीनदयाल भट्ट सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *