दीपावली से पहले उज्जैन में मावा-दूध की जांच:3 इकाइयों से लिए 8 सैंपल, लैब भेजे; खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

दीपावली से पहले उज्जैन में मावा-दूध की जांच:3 इकाइयों से लिए 8 सैंपल, लैब भेजे; खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

उज्जैन में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट की जांच के लिए लगातार दूसरे दिन कार्रवाई की। गुरुवार को टीम ने घटिया तहसील और उन्हेल मार्ग की तीन मावा निर्माण इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। वहां से मावे और दूध के कुल 8 सैंपल लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत शर्मा के मुताबिक, उन्हेल रोड स्थित राठौर मिल्क केंद्र से मावे के 2 और दूध के 2 सैंपल लिए गए। ओसवाल ट्रेडर्स से मावे और दूध का एक-एक सैंपल लिया गया। उषा कुटीर से मावे के 2 सैंपल लिए गए। तीनों जगह से मावे के 5 और दूध के 3 सैंपल लिए गए। शर्मा ने बताया कि टीम निर्माण इकाइयों में औचक जांच कर रही है। मौके पर रैपिड टेस्ट किट से दूध में माल्टोडेक्सट्रिन, नमक और स्टार्च की जांच की जा रही है। मावे में वनस्पति वसा की मिलावट की आशंका जांचने के लिए बौडौइन टेस्ट भी किया जा रहा है। उनके मुताबिक, अब तक मौके पर हुई जांच में मिलावट का कोई संकेत नहीं मिला है। विस्तृत जांच के लिए सैंपल प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की स्थिति प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी। शर्मा ने बताया कि पिछले तीन दिनों में महिदपुर, उन्हेल, नागदा और घटिया इलाके में जांच की गई है। दीपावली तक औचक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि अमानक खाद्य सामग्री बाजार तक न पहुंचे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *