Firozabad Tyre Factory Fire News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार दोपहर टायर से ऑयल निकालने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी किसी तरह बाहर निकल आए। टायर और ज्वलनशील सामग्री की वजह से आग तेजी से फैल गई और लपटें करीब 30 से 40 फीट तक उठने लगीं।
घटना उरमुरा किरार गांव में दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। आग से उठने वाला धुएं का गुबार करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। धुएं की वजह से आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आसपास का इलाका खाली कराया और बैरिकेडिंग कर दी।
खबर अपडेट की जा रही है…

