भास्कर न्यूज | जालंधर फिरोजपुर मंडल कार्यालय में सोमवार को ड्यूटी के दौरान सुरक्षित रेल संचालन में योगदान देने वाले 11 रेलकर्मियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने कर्मचारियों की सजगता, सतर्कता और सुरक्षा के प्रति समर्पण को रेखांकित करते हुए पुरस्कार प्रदान किए। सम्मानित कर्मियों में नवीन मीणा (ट्रेन मैनेजर), विकास यादव (गेटमैन), मुकेश प्रजापत (पॉइंट्समैन), राकेश कुमार मीना (तकनीशियन-I), मनजीत कौर (स्टेशन अधीक्षक), दीपक कुमार (लोको पायलट गुड्स), सीता राम मीना (सीनियर सहायक लोको पायलट), नवीन कुमार (कीमैन), चिमनलाल मीना (ट्रैकमैन), अमित कुमार (तकनीशियन-I) और सुखविंदर सिंह (तकनीशियन-II) शामिल रहे।

