पाली में मतदान दल बूथों के लिए रवाना:कल जिला परिषद और पंचायत समिति के वार्डों में वोटिंग, 30 अक्टूबर को पंच-सरपंच चुनाव

पाली में मतदान दल बूथों के लिए रवाना:कल जिला परिषद और पंचायत समिति के वार्डों में वोटिंग, 30 अक्टूबर को पंच-सरपंच चुनाव

पाली जिले में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण के तहत बुधवार, 28 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। इसके लिए मंगलवार को बांगड़ कॉलेज में प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को संबंधित बूथों के लिए रवाना किया गया। चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों ने डाक मतपत्र से अपने वोट भी डाले। वहीं, 30 अक्टूबर को जिले की 146 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पदों के लिए मतदान होगा। प्रशिक्षण के बाद मतदान दल बूथों के लिए रवाना पाली के बांगड़ कॉलेज में मंगलवार को मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद उन्हें संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इस दौरान एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत और अन्य प्रशिक्षकों ने मतदान दलों को चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। चुनाव में ड्यूटी पर लगाए गए कार्मिकों ने डाक मतपत्र के जरिए मतदान भी किया। 30 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए मतदान दूसरे चरण में 30 अक्टूबर को पाली, रोहट, बाली और देसूरी पंचायत क्षेत्रों की 146 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होगा। मतदान के बाद इसी दिन पंच-सरपंच चुनाव का परिणाम भी जारी किया जाएगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव का परिणाम 20 नवंबर को घोषित होगा। पहले चरण में 22 और 24 अक्टूबर को हुआ था मतदान पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में पाली जिले की सोजत सिटी, मारवाड़ जंक्शन, बगड़ी नगर, रानी और सुमेरपुर पंचायत क्षेत्रों में चुनाव हुए थे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इसके बाद 24 अक्टूबर को ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पदों के लिए मतदान हुआ और उसी दिन परिणाम भी जारी कर दिए गए थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *