गयाजी के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के देवघाट पर पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। बिहार सरकार के कृषि सह जिला प्रभारी मंत्री डॉ. विजय सिन्हा ने देवघाट पर दीप जलाए। इसके बाद फल्गु नदी के तट पर आयोजित महाआरती में शामिल हुए। करीब 40 मिनट तक चली इस महाआरती में प्रभारी मंत्री पूरी तरह भक्ति भाव में लीन नजर आए। उन्होंने डमरू बजाकर भगवान विष्णु और फल्गु नदी की आराधना भी की। इस दौरान पूरा देवघाट श्रद्धालुओं की भीड़ और ‘जय श्री राम’, ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान रहा। 25 वर्ष के सेवा संकल्प को किया समर्पित आरती के बाद मंत्री डॉ. विजय सिन्हा ने कहा कि आज ज्ञान, शिल्प और सृजन का दिन है। यह अत्यंत फलदायी है। 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक का यह समय प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सेवा, संकल्प और समर्पण का प्रतीक है। गयाजी की इस पावन धरती पर, फल्गु के किनारे और पितृपक्ष के ठीक पहले इस प्रकार का आयोजन हर भारतवासी और बिहारवासी के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। ‘नकारात्मकता से घिरे हैं विपक्ष के नेता’ पीएम मोदी के जन्मदिन पर विपक्ष करोड़ों रुपए खर्च करने का आरोप लगा रही है। तेजस्वी यादव के बयान पर विजय सिन्हा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पूरी तरह से नकारात्मक वातावरण से ग्रसित हैं। जब वे उपमुख्यमंत्री बने थे, तब अपने सरकारी आवास में लाखों-करोड़ों रुपए के एसी और साजो-सामान लगवाने में व्यस्त थे। जो खुद अपनी सुख-सुविधाओं पर करोड़ों खर्च करते हैं। यह कार्यक्रम किसी सरकारी खर्च पर नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम जनता के सहयोग से आयोजित हुआ है। नेता प्रतिपक्ष अपनी भड़ास निकालने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्हें जनता और कार्यकर्ताओं का यह उत्साह और भक्ति भाव पचाना मुश्किल लगता है। कांग्रेस के ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’ पर साधा निशाना कांग्रेस के ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’ पर विजय सिन्हा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश पर 6 दशक तक शासन किया। उस समय उन्हें युवाओं और रोजगार की याद क्यों नहीं आई। 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौशल, हुनर और विश्वकर्मा की संतानों को पहचान दी। जिन्हें कांग्रेस के लोग सिर्फ मजदूर’ कहते थे, उन्हें मोदी जी ने श्रमिक और सृजनकर्ता का सम्मान दिया है। आज हर श्रमिक राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान दे रहा है। पितृपक्ष मेले की तैयारियों का भी लिया जायजा महाआरती के बाद जिला प्रभारी मंत्री ने आगामी विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले की तैयारियों पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गयाजी आने वाले देश-विदेश के तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। फल्गु नदी के तटों की स्वच्छता, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। गयाजी के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के देवघाट पर पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। बिहार सरकार के कृषि सह जिला प्रभारी मंत्री डॉ. विजय सिन्हा ने देवघाट पर दीप जलाए। इसके बाद फल्गु नदी के तट पर आयोजित महाआरती में शामिल हुए। करीब 40 मिनट तक चली इस महाआरती में प्रभारी मंत्री पूरी तरह भक्ति भाव में लीन नजर आए। उन्होंने डमरू बजाकर भगवान विष्णु और फल्गु नदी की आराधना भी की। इस दौरान पूरा देवघाट श्रद्धालुओं की भीड़ और ‘जय श्री राम’, ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान रहा। 25 वर्ष के सेवा संकल्प को किया समर्पित आरती के बाद मंत्री डॉ. विजय सिन्हा ने कहा कि आज ज्ञान, शिल्प और सृजन का दिन है। यह अत्यंत फलदायी है। 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक का यह समय प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सेवा, संकल्प और समर्पण का प्रतीक है। गयाजी की इस पावन धरती पर, फल्गु के किनारे और पितृपक्ष के ठीक पहले इस प्रकार का आयोजन हर भारतवासी और बिहारवासी के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। ‘नकारात्मकता से घिरे हैं विपक्ष के नेता’ पीएम मोदी के जन्मदिन पर विपक्ष करोड़ों रुपए खर्च करने का आरोप लगा रही है। तेजस्वी यादव के बयान पर विजय सिन्हा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पूरी तरह से नकारात्मक वातावरण से ग्रसित हैं। जब वे उपमुख्यमंत्री बने थे, तब अपने सरकारी आवास में लाखों-करोड़ों रुपए के एसी और साजो-सामान लगवाने में व्यस्त थे। जो खुद अपनी सुख-सुविधाओं पर करोड़ों खर्च करते हैं। यह कार्यक्रम किसी सरकारी खर्च पर नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम जनता के सहयोग से आयोजित हुआ है। नेता प्रतिपक्ष अपनी भड़ास निकालने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्हें जनता और कार्यकर्ताओं का यह उत्साह और भक्ति भाव पचाना मुश्किल लगता है। कांग्रेस के ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’ पर साधा निशाना कांग्रेस के ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’ पर विजय सिन्हा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश पर 6 दशक तक शासन किया। उस समय उन्हें युवाओं और रोजगार की याद क्यों नहीं आई। 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौशल, हुनर और विश्वकर्मा की संतानों को पहचान दी। जिन्हें कांग्रेस के लोग सिर्फ मजदूर’ कहते थे, उन्हें मोदी जी ने श्रमिक और सृजनकर्ता का सम्मान दिया है। आज हर श्रमिक राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान दे रहा है। पितृपक्ष मेले की तैयारियों का भी लिया जायजा महाआरती के बाद जिला प्रभारी मंत्री ने आगामी विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले की तैयारियों पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गयाजी आने वाले देश-विदेश के तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। फल्गु नदी के तटों की स्वच्छता, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।

