फरीदाबाद बीजेपी के मंत्री का कांग्रेस पूर्व MLA पर पलटवार:बोले- इनकी मानसिकता सही नही,भाषा से पार्टी का चरित्र झलकता है, अराजकता फैलाकर सत्ता हासिल नहीं होगी।

फरीदाबाद बीजेपी के मंत्री का कांग्रेस पूर्व MLA पर पलटवार:बोले- इनकी मानसिकता सही नही,भाषा से पार्टी का चरित्र झलकता है, अराजकता फैलाकर सत्ता हासिल नहीं होगी।

फरीदाबाद में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा के उस बयान पर पलटवार किया है। जिसमें उन्होंने गुर्जर को कूड़ा मंत्री बताया था। अब गुर्जर ने शर्मा पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि छोटी मानसिकता वाले लोग कभी बिहारी भाइयों के लिए मां-बहन की गालियों का इस्तेमाल करते हैं। जिनकी अपनी वाणी पर संयम नहीं है, उनकी बात क्या करें। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष की भाषा में भी संयम नहीं है। उनकी भाषा से उनके और उनकी पार्टी का चरित्र साफ दिखाई देता है। जनादेश से बदलती है सत्ता, अभी इसकी संभावना नहीं कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में जब भी सत्ता परिवर्तन होता है तो वह जनता के जनादेश और मताधिकार से होता है। फिलहाल इसकी दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोध के नाम पर किसी को भी देश में अराजकता फैलाने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस और विपक्षी दलों की मंशा साफ दिखाई दे रही है। वे अराजकता फैलाकर देश की तरक्की में बाधा डालना चाहते हैं। मोदी के नेतृत्व में देश की तरक्की कुछ ताकतों को पसंद नहीं उन्होंने कहा कि देश और दुनिया में ऐसी ताकतें मौजूद हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ता भारत अच्छा नहीं लगता। लेकिन ऐसी ताकतें अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगी। अराजकता फैलाकर सत्ता हासिल करने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। खेल महोत्सव में 2000 से ज्यादा खिलाड़ी ले रहे हिस्सा केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सेक्टर-12 खेल परिसर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेल नीति के मामले में देश में सबसे आगे है। देश के खिलाड़ी जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतते हैं तो उनमें हरियाणा के खिलाड़ियों का बड़ा योगदान होता है। सांसद खेल महोत्सव में 2000 से ज्यादा बच्चे हिस्सा ले रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *