मुजरिया थाने में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम:सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस स्टाफ को दिलाई शपथ

मुजरिया थाने में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम:सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस स्टाफ को दिलाई शपथ

बदायूं में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को मुजरिया थाने में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने लौहपुरुष सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने उनके जीवन और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। प्रभारी निरीक्षक ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाने और देश की एकजुटता के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एसआई रामवीर सिंह, गुलजारी सिंह, कमरुद्दीन, हेड मोहर्रिर अनिरुद्ध कुमार, कार्यालय स्टाफ के अमित रावल और सचिन तेवतिया सहित पूरा पुलिस बल मौजूद रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *