मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के भाजपा के फैसले के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को प्रदर्शन किया। इंद्रपुरी कॉलोनी में जुटे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश से बाहरी उम्मीदवार को प्रत्याशी बनाकर स्थानीय नेतृत्व की अनदेखी की गई है। इंद्रपुरी कॉलोनी में जुटे कांग्रेसी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर आयोजित प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान, संगठन महासचिव राज बहादुर पटेल, मनीष मिश्रा और पुरुषोत्तम जड़िया ने नेतृत्व किया। नेताओं ने कहा कि स्थानीय नेतृत्व को नजरअंदाज कर बाहरी प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाना मध्य प्रदेश के जनप्रतिनिधित्व का अपमान है। आंदोलन तेज करने की चेतावनी प्रदर्शन में पन्ना ब्लॉक अध्यक्ष रमा बुंदेला, आस्था तिवारी, कदीर खान, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, अजय बाजपेई, आकाश जाटव, रियासत खान, केडी बुंदेला, वेदांत मिश्रा, वासुदेव बुंदेला, मोहम्मद सलीम, जीवन लाल सिद्धार्थ, मोहम्मद इरफान खान, अयूब खान, विश्राम कोरी, राहत अली और रोशन कोरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि प्रदेश के हितों और स्थानीय नेतृत्व की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को जिला स्तर से आगे प्रदेश स्तर तक तेज किया जाएगा।

