फतेहाबाद सिंचाई विभाग कार्यालय पर किसानों का प्रदर्शन:नहरी पानी में कटौती करने का विरोध, बोले- रबी सीजन में पानी न मिलने से परेशानी

फतेहाबाद सिंचाई विभाग कार्यालय पर किसानों का प्रदर्शन:नहरी पानी में कटौती करने का विरोध, बोले- रबी सीजन में पानी न मिलने से परेशानी

फतेहाबाद में नहरों में पानी की सप्लाई दो सप्ताह से घटाकर एक सप्ताह किए जाने के फैसले से नाराज किसानों ने मंगलवार को सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले हुआ। किसानों ने सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और विभाग के फैसले को किसान विरोधी बताया। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई किसान सभा के जिला प्रधान विष्णुदत्त ने की, जबकि संचालन मास्टर राजेंद्र प्रसाद बाटू ने किया। विष्णुदत्त ने बताया कि यह कटौती 23 मई तक लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि इस समय रबी फसलों की बिजाई और सिंचाई का अहम समय है। फतेहाबाद के कई ग्रामीण इलाकों में भूजल खारा है, जिससे खेती और पीने के पानी के लिए नहरी सिस्टम पर निर्भरता है। सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा प्रदर्शन के बाद किसानों ने सिंचाई विभाग के एसई को मुख्यमंत्री और भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के नाम ज्ञापन सौंपा। बाद में किसान डीसी से भी मिले और उन्हें भी ज्ञापन दिया। किसानों ने सरकार से तुरंत यह फैसला वापस लेकर पुरानी दो हफ्ते की व्यवस्था बहाल करने की मांग की। इस दौरान हनुमान सिंह, रोहताश डूडी, मनीष सिवाच, राम सिंह, रिछपाल भादू, पवन भूथन कलां समेत कई किसान मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *