फतेहाबाद नीलगाय सामने आने से बाइक अनियंत्रित हुई:पेड से टकराने से दिहाड़ी मजदूर की मौत; परिवार में 2 बेटियां और बेटा

फतेहाबाद नीलगाय सामने आने से बाइक अनियंत्रित हुई:पेड से टकराने से दिहाड़ी मजदूर की मौत; परिवार में 2 बेटियां और बेटा

जिले के नागपुर गांव के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान जल्लोपुर ढाणी निवासी हरबंस लाल के रूप में हुई है। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार हरबंस लाल के सामने अचानक नीलगाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जानकारी के अनुसार गांव जल्लोपुर ढाणी हरबंस लाल दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। रविवार को वह अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने के बाद मोटरसाइकिल से वापस अपने गांव की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वह नागपुर गांव के पास पहुंचे, झाड़ियों की तरफ से अचानक एक नीलगाय निकलकर सड़क पर आ गई। अचानक सामने आई नीलगाय को देखकर हरबंस लाल घबरा गए और बाइक पर से नियंत्रण खो बैठे। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हरबंस लाल को सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही हुई मौत हादसे के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। गंभीर चोटों के कारण हरबंस लाल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस की ओर से हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। परिवार में कमाने वाले अकेले थे हरबंस लाल हरबंस लाल दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा चलाते थे। बताया जा रहा है कि वह परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *