5 साल के बच्चे को सांप ने डसा, मौत:माता-पिता के साथ खेत पर गया था, कोटा में इलाज के दौरान दम तोड़ा

5 साल के बच्चे को सांप ने डसा, मौत:माता-पिता के साथ खेत पर गया था, कोटा में इलाज के दौरान दम तोड़ा

भीलवाड़ा से कोटा रेफर 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे को सांप ने डसा था। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। हादसा भीलवाड़ा के बिजोलिया थाना क्षेत्र में हुआ था। जानकारी अनुसार बिजौलिया के सलावटिया गांव में रहने वाला 5 साल का बच्चा भागचंद अपने माता-पिता के साथ खेत पर गया था। माता-पिता काम कर रहे थे और वह मेड़ पर खड़ा था। इस बीच पीछे से आए जहरीले सांप ने बच्चे को डस लिया। उसे तुरंत बिजोलिया हॉस्पिटल लेकर गए। प्राथमिक इलाज के बाद बच्चे की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कोटा के जेके लोन हॉस्पिटल रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को लेकर कोटा पहुंचे और उसे जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था। हालांकि देर रात करीब 3 बजे इलाज के दौरान भागचंद ने दम तोड़ दिया। बिजोलिया थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार ने बताया कि रविवार शाम खेत पर सांप के काटने के बाद बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया था। कोटा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *