फतेहपुर में मदरसे की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप:परिजनों ने मौलवी को पकड़ा, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

फतेहपुर में मदरसे की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप:परिजनों ने मौलवी को पकड़ा, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

फतेहपुर में एक मदरसे की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि मदरसे के मौलवी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसे बहला-फुसलाकर फर्रुखाबाद ले जा रहा था। परिजनों ने रास्ते में दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने किशोरी के बयान और मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार देर शाम उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। ललौली थाना क्षेत्र के की किशोरी गांव में संचालित मदरसे में पढ़ाई करती है। परिजनों का आरोप है कि मदरसे में पढ़ाने वाले मौलवी अब्दुल समद ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया था। आरोपी मूल रूप से फर्रुखाबाद के बंथल शाहपुर गांव का रहने वाला है। परिजनों के अनुसार, 16 अगस्त की रात मौलवी ने किशोरी को घर से बाहर मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे बहला-फुसलाकर फर्रुखाबाद ले जाने लगा। किशोरी के घर से गायब होने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान परिजनों को किशोरी मौलवी के साथ रास्ते में मिल गई। परिजनों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी के चाचा की तहरीर पर ललौली पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि किशोरी ने अपने बयान में मौलवी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी मौलवी अब्दुल समद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *