कोटा संभाग में आज बारिश का अलर्ट:अब तक सामान्य से 29% कम बरसात हुई, जानिए अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

कोटा संभाग में आज बारिश का अलर्ट:अब तक सामान्य से 29% कम बरसात हुई, जानिए अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

कोटा संभाग में आज बारिश का अलर्ट है। बारिश का ये दौर अगले तीन दिन जारी रहेगा। कोटा में सुबह से आसमान में बादल छाए है। हल्की धूप निकल रही है। मंगलवार को पारा 1 डिग्री तक बढ़ने से गर्मी व उमस से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री व न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ लोग बारिश का इंतजार करते रहे। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 29% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 18 अगस्त तक औसत 532.7 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 379.4 मिमी बारिश हुई है। बांधों की स्थिति गांधी सागर- मध्य प्रदेश के मंदसौर तहसील में बना गांधी सागर चंबल नदी का बड़ा बांध है। इस बांध की क्षमता 1312 फ़ीट है। 19 अगस्त सुबह 8 बजे तक गांधी सागर 1299.3 फ़ीट भरा है। राणा प्रताप सागर- चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 1157 फ़ीट है। 19 अगस्त सुबह 8 बजे तक राणा प्रताप सागर 1142.53 फ़ीट भरा है। जवाहर सागर बांध- बूंदी जिले के तालेड़ा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 980 फ़ीट है। 19 अगस्त सुबह 8 बजे तक जवाहर सागर 972.3 फ़ीट भरा है। कोटा बैराज- कोटा बैराज की क्षमता 854 फ़ीट है। 19 अगस्त सुबह 8 बजे तक कोटा बैराज 852.20 फ़ीट भरा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *