हरदा में रविवार को 4 घंटे बिजली बंद रहेगी:सब्जी मंडी और गल्ला मंडी फीडर से जुड़े इलाके प्रभावित होंगे

हरदा में रविवार को 4 घंटे बिजली बंद रहेगी:सब्जी मंडी और गल्ला मंडी फीडर से जुड़े इलाके प्रभावित होंगे

हरदा शहर में रविवार, 4 अक्टूबर को बिजली लाइनों के मेंटेनेंस के कारण कई इलाकों में करीब चार घंटे बिजली बंद रहेगी। बिजली कंपनी के मुताबिक, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 11 केवी के सब्जी मंडी और गल्ला मंडी फीडर का मेंटेनेंस किया जाएगा।
सब्जी मंडी फीडर से जुड़े जोशी कॉलोनी, सेंट मेरी स्कूल, हॉस्पिटल चौराहा, नायरा पेट्रोल पंप और चौबे कॉलोनी में बिजली नहीं रहेगी।
वहीं, गल्ला मंडी फीडर के मेंटेनेंस के कारण कलेक्ट्रेट ऑफिस, जोशी कॉलोनी गली नंबर-4, मंडी कैंपस और विनायक इंडस्ट्री वाले इलाकों पर असर पड़ेगा।
विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिजली बंद रहने के समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले से निपटा लें। विभाग के अनुसार, मेंटेनेंस की स्थिति के हिसाब से बिजली बंद रहने का समय कम या ज्यादा हो सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *