पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना से एयर एंबुलेंस द्वारा दिल्ली ले जाया गया है। उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। पहले मेदांता में भर्ती कराया, फिर दिल्ली ले गए परिजन लगभग एक सप्ताह पहले सूरजभान सिंह को पटना स्थित अपने आवास पर अचानक छाती में तेज दर्द महसूस हुआ था। इसके तुरंत बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया। मेदांता अस्पताल में इलाज के बावजूद उनके स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उन्हें दिल्ली के एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया। एयर एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें पटना से दिल्ली लाया गया और फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने के बाद उनके समर्थकों और राजनीतिक गलियारों में चिंता देखी जा रही है। पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना से एयर एंबुलेंस द्वारा दिल्ली ले जाया गया है। उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। पहले मेदांता में भर्ती कराया, फिर दिल्ली ले गए परिजन लगभग एक सप्ताह पहले सूरजभान सिंह को पटना स्थित अपने आवास पर अचानक छाती में तेज दर्द महसूस हुआ था। इसके तुरंत बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया। मेदांता अस्पताल में इलाज के बावजूद उनके स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उन्हें दिल्ली के एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया। एयर एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें पटना से दिल्ली लाया गया और फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने के बाद उनके समर्थकों और राजनीतिक गलियारों में चिंता देखी जा रही है।

