पूर्व सांसद रामादेवी-पूर्व मंत्री श्याम बिहारी के घर चोरी:मोतिहारी में 14 जून से बंद था घर, सफाईकर्मी ने टूटा हुआ गेट देखा

पूर्व सांसद रामादेवी-पूर्व मंत्री श्याम बिहारी के घर चोरी:मोतिहारी में 14 जून से बंद था घर, सफाईकर्मी ने टूटा हुआ गेट देखा

मोतिहारी में शिवहर की पूर्व बीजेपी सांसद रामादेवी और उनके देवर पूर्व मंत्री श्याम बिहारी के पैतृक घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना आदापुर थाना क्षेत्र के भेड़िहरी गांव स्थित उनके घर में हुई। सूचना मिलने के बाद आदापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पूर्व मंत्री श्याम बिहारी अपने इलाज के लिए पूरे परिवार के साथ दिल्ली गए हुए थे, जिसके कारण घर पर कोई मौजूद नहीं था। सफाईकर्मी ने घर का टूटा हुआ गेट देखा शनिवार रात अज्ञात चोरों ने इसी का फायदा उठाकर घर का गेट तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रविवार सुबह जब सफाईकर्मी भिखारी पटेल कैंपस की सफाई करने पहुंचे, तो उन्होंने घर का टूटा हुआ गेट देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों और आदापुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर को सील कर दिया है। मामले की गहन जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और डॉग स्क्वॉड की टीमों को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हैं। 14 जून से बंद था घर सफाईकर्मी भिखारी पटेल ने बताया कि यह घर पिछले दो माह से बंद था। मंत्री श्याम बिहारी 13 जून को अपने छोटे भाई के शहादत दिवस के अवसर पर घर आए थे और 14 जून को वापस दिल्ली लौट गए थे। तब से घर बंद ही था। पटेल ने यह भी बताया कि उनका काम केवल कैंपस की सफाई करना और उसे बंद करना है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि घर की बाउंड्री छोटी होने के कारण चोर आसानी से अंदर घुस गए होंगे। घर सील कर FSL की टीम कर रही जांच घटना के संबंध में इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने जानकारी दी कि पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री के घर में चोरी हुई है। घर को सील कर दिया गया है और एफएसएल तथा डॉग स्क्वॉड की टीमें जांच कर रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मोतिहारी में शिवहर की पूर्व बीजेपी सांसद रामादेवी और उनके देवर पूर्व मंत्री श्याम बिहारी के पैतृक घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना आदापुर थाना क्षेत्र के भेड़िहरी गांव स्थित उनके घर में हुई। सूचना मिलने के बाद आदापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पूर्व मंत्री श्याम बिहारी अपने इलाज के लिए पूरे परिवार के साथ दिल्ली गए हुए थे, जिसके कारण घर पर कोई मौजूद नहीं था। सफाईकर्मी ने घर का टूटा हुआ गेट देखा शनिवार रात अज्ञात चोरों ने इसी का फायदा उठाकर घर का गेट तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रविवार सुबह जब सफाईकर्मी भिखारी पटेल कैंपस की सफाई करने पहुंचे, तो उन्होंने घर का टूटा हुआ गेट देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों और आदापुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर को सील कर दिया है। मामले की गहन जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और डॉग स्क्वॉड की टीमों को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हैं। 14 जून से बंद था घर सफाईकर्मी भिखारी पटेल ने बताया कि यह घर पिछले दो माह से बंद था। मंत्री श्याम बिहारी 13 जून को अपने छोटे भाई के शहादत दिवस के अवसर पर घर आए थे और 14 जून को वापस दिल्ली लौट गए थे। तब से घर बंद ही था। पटेल ने यह भी बताया कि उनका काम केवल कैंपस की सफाई करना और उसे बंद करना है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि घर की बाउंड्री छोटी होने के कारण चोर आसानी से अंदर घुस गए होंगे। घर सील कर FSL की टीम कर रही जांच घटना के संबंध में इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने जानकारी दी कि पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री के घर में चोरी हुई है। घर को सील कर दिया गया है और एफएसएल तथा डॉग स्क्वॉड की टीमें जांच कर रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *