साहित्यिक अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गणेश तुकाराम पुंडे की पुस्तक ‘The Sacred Thread of Humanity: Saint Saurabh’ के कवर का विमोचन किया गया। संत सौरभ के मानवतावादी विचारों पर आधारित यह अभियान की 48वीं पुस्तक है। संत सौरभ के जन्मदिन पर डॉ. पुंडे की दूसरी पुस्तक ‘शेवट नसलेली कविता’ के कवर का भी विमोचन हुआ। ग्लोबल एलिट मीडिया एंड टेक की ओर से आयोजित समारोह में डॉ. पुंडे को ‘सावित्रीबाई फुले जीवन गौरव पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम पुणे स्थित सिम्बायोसिस विश्वभवन ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। समारोह में प्रमुख अतिथियों के रूप में डॉ. बजरंग कोर्डे, डॉ. प्रदीप वी. जाधव, रवींद्र ठिकेकर, प्रमोद गोले, एस. एस. सावंत और दिलीप बटवाल साहेब शामिल हुए। इस अवसर पर अभियान के संस्थापक महेश व्यवहारे, सह-संस्थापक कार्तिकेश बोरकर, सीमा और डॉ. रोशनी कडू भी उपस्थित रहीं।

