पाली में मटका फोड़कर मदन राठौड़ का विरोध:लिखा-प्रदेशाध्यक्ष के पापों का घड़ा; पाकिस्तान पर दिए बयान को लेकर आक्रोश

पाली में मटका फोड़कर मदन राठौड़ का विरोध:लिखा-प्रदेशाध्यक्ष के पापों का घड़ा; पाकिस्तान पर दिए बयान को लेकर आक्रोश

पाली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ कांग्रेस ने आक्रोश जताया। पाकिस्तान को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। विरोध में शनिवार शाम को सूरजपोल चौराहे पर कांग्रेस ने मटका फोड़कर प्रदर्शन किया। इस पर लिखा था- पापों का घड़ा। पुतला भी फूंका गया। विरोध प्रदर्शन जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा, विधायक भीमराज भाटी के नेतृत्व में हुआ। कांग्रेसियों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने कहा- भाजपा के कहने और करने में अंतर है। पाकिस्तान के पक्ष में बयान देकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने अपनी मंशा जता दी। उन्होंने देश के शहीद सैनिकों का अपमान किया है। इस दौरान कांग्रेस नेता महावीर सिंह सुकरलाई, जोगाराम सोलंकी, प्रकाश सांखला, आमीन रंगरेज, गोविंद बंजारा, अशोक गौड, अनिल राजपुरोहित सहित कई कांग्रेस मौजूद रहे। उधर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। बयान का यह मतलब नहीं था। क्या कहा था मदन राठौड़ ने..

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *